मुख्य समाचार (Top Headlines)
-

आगरा में 120 की रफ़्तार से आई आंधी ने किया भारी नुकसान
प्रचंड गर्मी के बीच आई 120 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से आई आंधी (Agra Storm) ने पूरे आगरा जिले में तबाही मचा दी। लगभग 100 पेड़, 80 से अधिक बिजली के खम्भे, शहर में लगे होर्डिंग्स और कई यूनिपोल उखड़ गए, तथा ताजमहल के छज्जे सहित अन्य ऐतिहासिक इमारतों को भी बड़ी हानि हुई।…
-

आगरा ( राजामंडी ) रेलवे स्टेशन पर मंदिर प्रकरण ने तूल पकड़ा
इन दिनों देश का माहौल गर्म है। न सिर्फ तापमान बढ़ा है, बल्कि लोगों के मिजाज़ों का भी पारा बढ़ा हुआ है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को अनदेखा करते हुए जनता मंदिर – मस्जिद और लाउड स्पीकर के मसलों को तूल देती नजर आ रही है। ऐसा ही एक मंदिर मुद्दा आगरा के…
-

जुमा अलविदा:- ताजमहल की मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में अदा की गई नमाज
मुकद्दस रमजान में ताजनगरी आगरा में शुक्रवार को अलविदा के जुमा (Juma Alvida) की नमाज अदा की गई। ताजनगरी की शाही जामा मस्जिद के साथ ही ताजमहल की मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मस्जिद इंतजामिया कमेटियों ने नमाज की तैयारियां नमाज से पहले ही पूरी कर ली थी। हालांकि आगरा प्रशासन…
-

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष में बैठक हुई आयोजित।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विवेक संगल द्वारा आज समस्त न्यायिक अधिकारी अधिकारीगण के साथ दिनांक 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) के परिपेक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- प्रथम, श्री सुधीर कुमार- चतुर्थ, अपर जिला सत्र न्यायाधीश/…
-

आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट 2024 लोकसभा चुनाव से पूर्व पूरा करने का प्रयास
आगरा में मेट्रो का काम प्रगति पर दिखाई दे रहा है। जनता आगरा मेट्रो में कब बैठ सकेगी, यह तो अभी कहा नहीं जा सकता लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का पूरा प्रयास होगा कि आगरा मेट्रो ट्रेन का हर हाल में 2024 लोकसभा चुनावों से पहले उदघाटन हो सके। पिछले दिनों आगरा…
-

ब्रज क्षेत्र के 8 जिलों के धार्मिक स्थलों से 756 लाउडस्पीकर हटे तथा 1945 की ध्वनि कम की गई
ब्रज क्षेत्र के समस्त जिलों के धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर्स (Loudspeakers) की वजह से हलचल सी मची हुई है। शासन के आदेशानुसार जिला प्रशासन और पुलिस ने तेजी दिखाते हुए समस्त धार्मिक स्थलों में कड़ी चेकिंग करते हुए ब्रज के आठ जिलों से लगभग 756 धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर्स (Loudspeakers) हटाए गए हैं…
-

5 मई को भगवा वस्त्र पहन कर ताजमहल में प्रवेश करने का ऐलान किया परमहंस महाराज ने
अक्सर विवादों में बने रहने वाले अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास महाराज ने दो दिन पूर्व ताजमहल में प्रवेश करने से तथाकथित रूप से रोके जाने के बाद अब महंत परमहंस दास महाराज (Paramhans Maharaj) ने पुनः अपने अनुयायियों के साथ 5 मई 2022 को ताजमहल में प्रवेश करने का ऐलान किया…
-

सांप्रदायिक सौहार्द्र के लिए सड़क पर नहीं, मस्जिदों में ही नमाज़ पढ़ें मुस्लिम
रमज़ान माह के आखिरी जुमा ( शुक्रवार ) को “जुमा अलविदा” कहा जाता है। इस जुमे की नमाज़ शहर और गाँवों की सभी मस्जिदों में अता की जाती है। लेकिन आगरा की शाही जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज़ पढ़ने अन्य मस्जिदों से ज्यादा पहुँचते हैं। आसपास के ग्रामीण लोग यहाँ की नमाज़…
-

प्रधानमन्त्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 20436 रोगियों को लाभ पहुंचा
सरकारी अस्पतालों की बदइंतजामी और निजी अस्पतालों की मुनाफाखोरी के जंजाल में फंसे हुए आम आदमी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना” (Ayushman Bharat) एक वरदान की तरह साबित हुई है। अगर आगरा की बात करें तो इस जिले में अभी तक आयुष्मान भारत योजना (Ayushman…
-

हवाई हमले की सूचना मिलते ही सभी ने बचाव के किये इंतजाम।
नागरिक सुरक्षा निदेशालय (Civil Defense Directorate) उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा आज श्री गणेशराम नागर सरस्वती बालिका बल्केश्वर में वृहद मॉक ड्रिल (Air Attack Mock Drill) का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) श्री रामप्रकाश वर्मा द्वारा मॉक ड्रिल कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मॉक ड्रिल में हवाई हमले…
