मुख्य समाचार (Top Headlines)
-

सिपाही का सर फोड़ गैंगेस्टर को छुड़ा ले गए बदमाश
आगरा में बेखौफ बदमाश दीवानी परिसर के अंदर सिपाही के सर पर ईंट मारकर गैंगेस्टर (gangster escaped) को छुड़ाकर फरार हो गए। घायल सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया जहां…
-

अमरनाथ गुफा के रास्ते में बादल फटने से फंसे आगरा जिले के 17 श्रद्धालु
अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने (amarnath cloudburst) से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 65 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा 41 लोग लापता बताये जा रहे हैं जिसको लेकर आज तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आगरा के बाह के रहने वाले 17…
-

बकरीद पर तीन घंटे तक होगा ताजमहल का मुफ्त दीदार
अगर आप रविवार को ताजमहल के दीदार का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस दिन तीन घंटे तक ताजमहल में प्रवेश निशुल्क (free entry to tajmahal) मिलेगा। इस सुविधा का लाभ देशी-विदेशी सभी पर्यटक उठा सकेंगे। रविवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार है। बकरीद पर ताजमहल में विशेष नमाज अदा की…
-

पिनाहट का दोहरा हत्याकांड आगरा पुलिस ने सुलझाया, 4 गिरफ्तार
आगरा के कस्बा पिनाहट में हुए दोहरे हत्याकांड ( pinahat double murder ) और डकैती का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार निवासी व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी की दो जुलाई की रात को घर में ही हत्या कर दी गई…
-

आगरा की इनर रिंग रोड जल्दी ही होगी पूरी, उत्तरी बाईपास पर काम शुरू
तीन दशक पूर्व आगरा शहर के लिए जो सपना देखा गया था वह जल्द ही पूरा होने जा रहा है। इनर रिंग रोड (ringroad) के तीसरे चरण और उत्तरी बाइपास का निर्माण होने के बाद डायमंड सर्किल का काम पूरा हो जाएगा। यह सर्किल बनने से भारी वाहन शहर से होकर नहीं गुजरेंगे , इससे…
-

आगरा में सामूहिक आत्महत्या, दंपत्ति ने बेटी के साथ दे दी जान
आगरा की आवास विकास कालोनी के सेक्टर 10 में रहने वाले एक दंपत्ति ने तथाकथित रूप से गरीबी से तंग आकर 8 साल की बेटी के साथ आत्महत्या (Agra Suicide) कर ली। सोनू, उसकी पत्नी गीता और आठ साल की बेटी सृष्टि की मौत से मोहल्ले के लोग स्तब्ध हैं। घर में अब दस साल…
-

आगरा पुलिस ने किया फ़र्ज़ी रेप और वसूली केस का भंडाफोड़, 3 वकील गिरफ़्तार, 2 फ़रार
आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस द्वारा आज कुछ वकीलों द्वारा निर्दोषों का झूठे मुकदमों में फंसाकर पैसे ऐंठने के लिए चलाए जा रहे एक अवैध वसूली रैकिट का भंडाफोड़ किया गया जिसमें 3 वकीलों और एक महिला समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ़्तार (lawyers arrested) किया गया है और 2 वकीलों की तलाश जारी है। इन…
-

पांच साल के मासूम की केदारनाथ में पिट्ठू से खाई में गिरने से मौत
आगरा से हरिद्वार के बाद केदारनाथ गए आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी बी ब्लॉक के रहने वाले दंपति का पांच साल का बेटा शिवाय (Shivay) केदारनाथ यात्रा के दौरान गहरी खाई में गिर गया जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी ये घटना सुनी,वो परिवारीजनों…
-

ताज महल के तहखाने में नहीं हैं हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियां – पुरातत्व विभाग
ताजमहल के बंद तहखाने के कमरों में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों (Hindu Idols) की कथित उपस्थिति पर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बाद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने आखिरकार एक आरटीआई सूचना के एक-पंक्ति के जवाब के साथ बहस को ख़त्म कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता साकेत एस गोखले के आरटीआई…
-

पर्यावरण मंजूरी के अभाव में ठप पड़ी आगरा सिविल एयर टर्मिनल परियोजना
आगरा एयरफोर्स बेस के बाहर सिविल एयरक्राफ्ट के परिचालन के लिए प्रस्तावित लगभग रु. 400 करोड़ की लागत से बनने वाली आगरा सिविल एयर टर्मिनल (Civil Air Terminal) परियोजना पर्यावरणीय मंजूरी न मिलने के कारण 5 वर्षों से अधिक समय तक अधर में रहने के बाद आश्चर्यजनक रूप से ठंडे बस्ते में डाल दी गई…
