, , ,

पिनाहट का दोहरा हत्याकांड आगरा पुलिस ने सुलझाया, 4 गिरफ्तार

आगरा के कस्बा पिनाहट में हुए दोहरे हत्याकांड ( pinahat double murder ) और डकैती का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार निवासी व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी की दो जुलाई की रात को घर में ही हत्या कर दी गई…

pinahat double murder solved by agra police
pinahat double murder solved by agra police
प्रभाकर चौधरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पिनाहट में हुयी दम्पत्ति की हत्या एवं डकैती की घटना का सफल अनावरण करने वाली एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित व टीम को रू0 25,000/- नगद पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित करते हुए।

आगरा के कस्बा पिनाहट में हुए दोहरे हत्याकांड ( pinahat double murder ) और डकैती का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कस्बा पिनाहट के मोहल्ला मार निवासी व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी की दो जुलाई की रात को घर में ही हत्या कर दी गई थी।

दूसरे दिन घटना का पता चला था। मामले में बेटे मुकेश ने मुकदमा (pinahat double murder) दर्ज कराया। इसमें 15 लाख रुपए और 15 लाख के जेवरात लूटना बताया।  पुलिस को सीसीटीवी में पांच बदमाश नजर आए थे। इससे पुलिस सुराग तलाश रही थी। बदमाश राजाखेड़ा रोड की तरफ गए थे। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया था।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

शुक्रवार को पुलिस ने इस हत्याकांड (pinahat double murder) के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पिनाहट के गांव नया बांस निवासी गोलू, विपिन, गांव मदनपुर निवासी महेंद्र और मनसुख पुरा के बड़पुरा निवासी शेर सिंह शामिल हैं। एक आरोपी मंगल सिंह फरार है। आरोपियों से 97 हजार और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों से पता चला है कि गोलू और विपिन ने पिछले साल दीपावली पर व्यापारी के घर की रेकी की थी। वारदात का प्लान बनाया था। मगर, सफल नहीं हो सके थे।  अब फिर से चोरी का प्लान बनाया था। उन्हें पता था कि घर में सिर्फ वृद्ध दंपती रहते हैं। इसलिए आसानी से वारदात के बारे में सोचा था। घटना वाले दिन शेरा को छोड़कर चार आरोपी आए थे। पीछे से घर में दाखिल हो गए थे। काफी देर तक तलाशी करने पर भी उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिला। इस पर वापस चले गए थे। राजाखेड़ा रोड तक गए। यहां शेरा खड़ा था। उन्होंने दोबारा जाने का प्लान बनाया।
इस बार पांच आरोपी आए। घर में घुस गए। पहले सुरेश चंद गुप्ता की हत्या कर दी। उनका सिर पटक दिया। बसूली से सिर में प्रहार कर दिया। इसके बाद तौलिया से गला दबाया। बाद में उनकी पत्नी को मार डाला। आरोपियों ने बताया कि घर में डेढ़ लाख रुपए मिले थे। इसके अलावा कुछ जेवरात भी मिले थे। इन्हें आपस में बांट लिया था।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →