आगरा में बेखौफ बदमाश दीवानी परिसर के अंदर सिपाही के सर पर ईंट मारकर गैंगेस्टर (gangster escaped) को छुड़ाकर फरार हो गए। घायल सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया जहां अधिकारियों ने मामले की जानकारी कर घायल सिपाही को उपचार के लिए एस एन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवा दिया और एसएसपी ने पूरे जिले की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र का रहने वाला विनय श्रोत्रिय पुत्र दिनेश श्रोत्रिय आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में काफी समय से गैंग बनाकर वारदात करता रहा है। सिर्फ आगरा में उसके ऊपर खंदौली में एक और बरहन में सात मुकदमे दर्ज हैं। बीते कुछ माह पूर्व उसे बरहन पुलिस ने साथियों के साथ गिरफ्तार किया था और जेल भेजा था।
बुधवार को बरहन के एक मुकदमे में उसकी पेशी दीवानी न्यायालय में थी। विनय श्रोत्रिय को एक सिपाही लॉकअप से लेकर पेशी करवाने कोर्ट ले गया था। वापस आते समय चार युवक अचानक आये और सिपाही के सर पर ईंट मार दी। इसके बाद बदमाशों ने विनय को छुड़ाया और वहां से फरार (gangster escaped) हो गए। पुलिस ने तत्काल दीवानी के चारों गेट बंद करवा कर जांच की पर आरोपी नहीं मिले। घटना की सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार समेत कई थानों के फोर्स मौके पर पहुंच गया है। पूरे जिले समेत आस- पास के शहरों को भी सूचना दे दी गयी है। हर चेकपोस्ट पर पुलिस तैनात की गयी है। घायल सिपाही को इलाज के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवा दिया उधर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल घायल सिपाही को दिखवा रही है। एसपी सिटी का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आरोपी विनय श्रोत्रिय शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर हत्या का प्रयास, लूट, चोरी समेत कई धाराओं में 30 मुकदमे दर्ज हैं। फिरोजाबाद में 22 मुकदमे और आगरा के खंदौली में 1 व बरहन में 7 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सिपाही को दीवानी से घायल करके फरार हुए आरोपी की तलाश के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कई टीमों का गठन किया गया है
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि दीवानी से सिपाही को घायल करके फरार हुए बदमाश (gangster escaped) की तलाश के लिए एसओजी टीम सहित 4 टीमों का गठन किया गया है वही दीवानी में लगे स्कैनरों में बदमाशों की फोटो भी मिली है दीवानी में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनको जेल भेजा जाएगा

