, ,

पांच साल के मासूम की केदारनाथ में पिट्ठू से खाई में गिरने से मौत

agra kid Shivay falls in Kedarnath ditch

agra kid Shivay falls in Kedarnath ditchआगरा से हरिद्वार के बाद केदारनाथ गए आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी बी ब्लॉक के रहने वाले दंपति का पांच साल का बेटा शिवाय (Shivay) केदारनाथ यात्रा के दौरान गहरी खाई में गिर गया जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिसने भी ये घटना सुनी,वो परिवारीजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच गए।

दंपति ने अपने पांच साल के बेटे को पिट्ठू की कंडी में बैठा दिया। पिट्ठू तेजी से आगे निकल गया और परिवार के लोग पीछे रह गए। मासूम पिट्ठू की कंडी से गहरी खाई में गिर गया। ट्रांस यमुना कालोनी स्थित फेज एक के रहने वाले विजय कुमार गुप्ता के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। विजय कुमार गुप्ता टिकट बुकिंग करते हैं। उनकी एक बीस साल की बेटी और पांच साल का बेटा शिवाय (Shivay) था। परिवारीजनों ने बताया कि विजय के रिश्तेदार ने हरिद्वार में भंडारे का कार्यक्रम रखा था। विजय गुप्ता अपने और साढ़ू के परिवार के साथ वहां गए थे। इस कार्यक्रम के बाद वे परिवार के साथ वहां से केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए चले गए।

परिजन ने बताया कि शुक्रवार को गौरी कुंड से भीमबली तक घोड़े से यात्रा की। इसके बाद पैदल चलने लगे। उनके बेटे शिवाय (Shivay) को चलने में परेशानी हो रही थी। वह रोने लगा, जिसके बाद दंपति ने बच्चे के लिए पिट्ठू की टोकरी में बैठा दिया। परिवार के लोग पीछे आराम से आ रहे थे, तभी कुछ लोगों ने बच्चे के गिरने की सूचना दी। ये सुनकर दंपति के होश उड़ गए। तेजी से दंपति आगे पहुंचे तो शिवा और पिट्ठू नहीं मिले। कुछ समय बाद पुलिस ने खाई में से बच्चे का शव मिलने की जानकारी दी। इस पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर ट्रांस यमुना कालोनी स्थित घर पर रिश्तेदार और आसपास के लोग ढांढस बंधाने पहुंचे।