, ,

ताज महोत्सव 2025: आगरा में 18 फरवरी से सांस्कृतिक उत्सव का आगाज

आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति का भव्य आयोजन ताज महोत्सव 2025 आगामी 18 फरवरी से शुरू होगा। यह आयोजन ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम में होगा, जहां इस बार की थीम ‘धरोहर’ रखी गई है। महोत्सव स्थल की दीवारों पर पेंटिंग्स के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। पहली बार…

आगरा में शिल्प, कला और संस्कृति का भव्य आयोजन ताज महोत्सव 2025 आगामी 18 फरवरी से शुरू होगा। यह आयोजन ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम में होगा, जहां इस बार की थीम ‘धरोहर’ रखी गई है। महोत्सव स्थल की दीवारों पर पेंटिंग्स के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

पहली बार इस आयोजन की अवधि बढ़ाकर 18 फरवरी से 2 मार्च तक कर दी गई है, जबकि पहले यह 18 से 27 फरवरी तक होता था। मुख्य आयोजन शिल्पग्राम में होगा, लेकिन इसके अलावा आगरा के विभिन्न स्थानों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

स्थानीय और प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां

शिल्पग्राम में दिन के समय स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि शाम को मुक्ताकाशीय मंच पर प्रसिद्ध कलाकारों का कार्यक्रम होगा।

इसके अलावा, शहर के अन्य स्थानों पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे:

  • 18 फरवरी से 2 मार्च – सदर बाजार, सूरसदन प्रेक्षागृह, आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट, यमुना आरती पॉइंट
  • 22-23 फरवरी – अटल उद्यान
  • 23 फरवरी – फतेहपुर सीकरी
  • 22 फरवरी – बटेश्वर
  • 28 फरवरी से 2 मार्च – ताज नेचर वॉक, कीठम

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने ताज महोत्सव 2025 के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट तैयार की है, जहां आयोजन से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं।

मंच पर मुख्य कार्यक्रमों की सूची

  • 18 फरवरी – श्रद्धा मिश्रा (गायन)
  • 19 फरवरी – मालिनी अवस्थी (अवधी गायन)
  • 20 फरवरी – अग्नि बैंड
  • 21 फरवरी – आस्था गिल (गायन)
  • 22 फरवरी – बृजेश शांडिल्य (गायन)
  • 23 फरवरी – पीयूष मिश्रा (गायन)
  • 24 फरवरी – नितिन कुमार (गायन)
  • 25 फरवरी – सुनील ग्रोवर (कॉमेडी शो)
  • 26 फरवरी – कन्हैया मित्तल (भजन संध्या)
  • 27 फरवरी – सचेत एवं परंपरा (गायन)

ताज महोत्सव 2025 के जरिए आगरा के स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, साथ ही यह आयोजन शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →