,

प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

हिंदुस्तानी बिरादरी संस्था की एक आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष एवं भारत सरकार द्वारा कबीर पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सिराज कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। बैठक के दौरान डॉ. कुरैशी ने…

हिंदुस्तानी बिरादरी संस्था की एक आवश्यक बैठक संस्था के अध्यक्ष एवं भारत सरकार द्वारा कबीर पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सिराज कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रयागराज महाकुंभ हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।

बैठक के दौरान डॉ. कुरैशी ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच आवश्यक है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु अभी भी प्रयागराज पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुंभ मेले में व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की और सरकार से घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने की मांग की।

संस्था के वाइस चेयरमैन विशाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारत सरकार से उनके लिए आर्थिक सहायता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद मिलनी चाहिए।

बैठक में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विजय उपाध्याय, गियास कुरैशी, दीप शर्मा, जियाउद्दीन, राजू सिंह, समीर कुरैशी, काले भाई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →