, , , ,

आगरा: एक ही रात में दो घटनाओं से दहला शहर, बदमाशों की तलाश जारी

आगरा में एक ही रात में दो घटनाओं से हड़कंप मच गया है। पहली घटना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र की है, जहां ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बदमाशों ने कार लूटी और चालक को फेंककर फरार हो गए। दूसरी घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की सीता नगर स्थित एक नर्सरी में हुई, जहां एक श्रमिक की…

Representative picture

आगरा में एक ही रात में दो घटनाओं से हड़कंप मच गया है। पहली घटना न्यू आगरा के दयालबाग क्षेत्र की है, जहां ऑनलाइन बुकिंग के जरिए बदमाशों ने कार लूटी और चालक को फेंककर फरार हो गए। दूसरी घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की सीता नगर स्थित एक नर्सरी में हुई, जहां एक श्रमिक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।

कार लूटने के बाद चालक को फेंका

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

17 अक्टूबर की दोपहर बरेली के लिए दो युवकों ने कार बुक की थी। कार चालक सचिन बघेल ने पुलिस को बताया कि जब वह युवकों को लेकर एटा तक गया, तो उन्होंने देर रात आगरा लौटने को कहा। सुबह के समय, दयालबाग क्षेत्र में युवकों ने चालक का गला दबाने की कोशिश की और उसे कार से बाहर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

नर्सरी में श्रमिक की हत्या

18 अक्टूबर की सुबह सीता नगर की एक नर्सरी में 45 वर्षीय श्रमिक सोबरन सिंह की खून से लथपथ लाश मिली। उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया था। पुलिस को घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि हत्या के दौरान मृतक ने विरोध किया होगा। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

इन दोनों घटनाओं से आगरा में दहशत का माहौल है, और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →