आगरा के कारोबारी ने की मथुरा में आत्महत्या

कोतवाली के महोली रोड स्थित रॉयल कृष्णा होटल में बुधवार को फतेहाबाद के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला। शव के पास दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें दो नामजदों पर 20 लाख रुपए उधार होने का जिक्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।…

Agra businessman committed suicide in Mathura

Agra businessman committed suicide in Mathuraकोतवाली के महोली रोड स्थित रॉयल कृष्णा होटल में बुधवार को फतेहाबाद के एक ऑटो पार्ट्स कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला। शव के पास दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें दो नामजदों पर 20 लाख रुपए उधार होने का जिक्र है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा। इधर, कारोबारी के संबंध में आगरा के फतेहाबाद थाने में पहले से गुमशुदगी दर्ज थी।

फतेहाबाद के जमुना गली निवासी संजीव कुमार गुप्ता (50) पुत्र श्रीराम प्रसाद गुप्ता की कस्बा में ही ऑटो पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार को वह रॉयल कृष्णा होटल पहुंचे। उन्होंने कमरा नंबर 103 बुक किया। बुधवार सुबह ही कमरा खाली करने की बात स्टाफ को बताई। सुबह 11 बजे तक कमरे का दरवाजा ना खुलने पर स्टाफ ने उनको आवाज़ लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। संजीव का शव बाथरूम के हैंगर में लगे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के साले देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर को संजीव वृंदावन घूमने की बात कहकर घर से निकले थे।  19 की शाम चार बजे उनकी आखिरी बार परिवार से फोन पर बात हुई । इसके बाद फोन बंद हो गया। परिजन उनकी तलाश में लगे थे।

व्यापारी की बेटी युक्ती गुप्ता ने थाना फतेहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि पिता 18 सितंबर को शाम 4 बजे वृंदावन गए थे। 19 सितंबर को दोहपर 12:30 बजे भगवान बाँके बिहारी के वीडियो कॉल करके दर्शन कराए थे। शाम को चार बजे होटल पहुंचने की जानकारी दी। शाम को घर की बात बताई। इसके बाद फोन बंद हो गया। रात 12 बजे फोन खुला था, लेकिन बात नहीं हुई। पुलिस ने बुधवार दोपहर को घटना की जानकारी दी।

व्यापारी संजीव कुमार की फतेहाबाद के अवंतीबाई चौक के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान है। परिजन के मुताबिक, मृतक की दो बेटी और एक बेटा अगम गुप्ता (17) है। साले देवेन्द्र ने बताया कि फतेहाबाद के पास के गाँव के दो लोगों को 20 लाख रुपए उधार दिए रहे, जो रकम वापस नहीं कर रहे थे।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →