
आगरा-दिल्ली हाईवे पर मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण हादसे में अलीगढ़ के तीन युवकों और बिहार के एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जैंत थाना पुलिस के अनुसार घटना हाईवे पर चौधरी ढाबा के पास रात करीब दो बजे हुई। अलीगढ़ से कार सवार पांच दोस्त कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन को जा रहे थे। तेज़ रफ़्तार में अलीगढ़ से आ रही कार ढाबे के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और बिहार के छपरा ज़िले के सोनोह गाँव निवासी ट्रक ड्राइवर अजीत कुमार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े एक और ट्रक में पीछे से घुस गई। अजीत कुमार से अपना ट्रक सड़क किनारे पार्क किया था और उससे उतर कर ढाबे में ख़ाना खाने जा रहे थे, तभी उनको कार ने ज़बर्दस्त टक्कर मारी जिससे उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंअजीत कुमार के अलावा कार सवार अलीगढ़ के बन्ना देवी सारसोल निवासी निविध बंसल, आलोक दयाल, आकाश की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार कमल वर्मा और विशाल वर्मा घायल हो गए, जिन्हें कार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
