, ,

सीबी चेन को मिला भारत में प्रथम चेन निर्माता का अवार्ड

cb chain awarded the number one chain manufacturer award of India

cb chain awarded the number one chain manufacturer award of Indiaताजनगरी के नाम एक और नया खिताब जुड़ गया है। आगरा के रहने वाले सीबी चेन के मैनेजिंग डायरेक्टर धन कुमार जैन को देश के प्रथम चेन निर्माता के अवार्ड से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नवाजा।

आगरा के फतेहाबाद रोड पर स्थित राज देवम में तीन दिवसीय आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में देश भर के आभूषण के व्यापारियों ने भाग लिया था। इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी भाग लिया। प्रदर्शनी के दौरान सीबी चेन को देश के नंबर वन चेन निर्माता के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सीबी चेन के डायरेक्टर धन कुमार जैन और मैनेजिंग डायरेक्टर शीतल जैन ने बताया यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। शहर नहीं, प्रदेश नहीं, बल्कि देश भारत में नंबर वन का खिताब पाना बहुत ही मुश्किल था पर आप सब की दुआओं से हमारी कंपनी सीबी चेन ने नंबर वन का खिताब हासिल किया है। अगला पड़ाव हमें एशिया लेवल पर अपने आप को और मजबूत करना है। जैसे मोदी जी विदेशों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं ठीक उसी तरह सी बी चेन भारत को विदेशों में मजबूत करेगी।

गौरतलब है धन कुमार जैन आगरा के निवासी है। इस पुरुस्कार के बाद से बधाई देने वालो में आनंद भगत, यश भगत व शहर के गणमान्य लोगों का तांता लगा हुआ है। मंत्री बघेल ने उन्हें चांदी से बनी पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान देश भर के सोने और चांदी के निर्माता भी मौजूद रहे।