, , , ,

आँख पर बांधी पट्टी, और मार दी सिर में गोली

आगरा में हुई एक सनसनीखेज़ वारदात में कुछ युवकों ने सोमवार शाम एक युवक को तथाकथित रूप से उसकी आँखों पर पट्टी बांध कर सिर में गोली मार दी। बुधवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद चार लोगों के ख़िलाफ़ आगरा के बाह थाने में हत्या का मुक़दमा दर्ज किया…

Bah Police Station
Police Station bah
Bah Police Station

आगरा में हुई एक सनसनीखेज़ वारदात में कुछ युवकों ने सोमवार शाम एक युवक को तथाकथित रूप से उसकी आँखों पर पट्टी बांध कर सिर में गोली मार दी। बुधवार को युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद चार लोगों के ख़िलाफ़ आगरा के बाह थाने में हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक बाह कुलदीप कुमार दीक्षित ने बताया है कि सोमवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि बाह के बिजौली गाँव में एक युवक अभिषेक (21) को कुछ लोगों ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है, जिसे बेहोशी की हालत में बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ज़ाया गया, जहां से उसको हालत गंभीर होने के कारण ज़िला अस्पताल आगरा के लिए रेफ़र कर दिया गया। सोमवार की रात को ही पुलिस ने अज्ञात युवकों के ख़िलाफ़ गंभीर मारपीट की धाराओं 323 और 308 में मुक़दमा लिख लिया था।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

जब अभिषेक को अस्पताल में थोड़ी देर के लिए होश आया तो उसने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम को लाइब्रेरी गया था, वहाँ से चार युवक उसको बुलाकर ले गये और उसके साथ मारपीट करने के बाद उसकी आँखों पर पट्टी बांध कर उसके सिर में गोली मार दी। अभिषेक के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालत सुधरती न दिखने पर बुधवार को अभिषेक के सिर का सीटी स्कैन कराया गया जिसमें उसके सिर में गोली फँसी हुई दिखाई दी। बुधवार रात को ही आनन फ़ानन में अभिषेक का एक निजी अस्पताल में सिर से गोली निकलने के लिए ऑपरेशन किया गया, लेकिन ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही अभिषेक की मौत हो गई।

मृतक अभिषेक के पिता डोरीलाल ने बताया है कि अभिषेक लाइब्रेरी जाने की कहकर निकला था लेकिन घर वापस नहीं आया। देर रात को उन्हें सूचना मिली कि अभिषेक पानी की टंकी के पास लहूलुहान हालत में पड़ा है। वे तुरंत मौक़े पर पहुँच गये और पुलिस को भी फ़ोन किया। घायल अवस्था में अभिषेक को लेकर वे जगह-जगह भागे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

डोरी लाल के अनुसार, उनके बेटे ने मारने से पहले बताया था कि चार युवक उसे लाइब्रेरी से बुलाकर ले गए, आंख पर पट्टी बांधकर मारपीट करने के बाद सिर में गोली मार दी। उन्होंने माँग की कि पुलिस उनके बेटे के हत्यारों को तुरंत गिरफ़्तार कर उनके कुकृत्य की सज़ा दिलाये।

प्रभारी निरीक्षक बाह कुलदीप कुमार दीक्षित ने बताया है कि युवक की मृत्यु हो जाने के कारण मुक़दमे की धारायें अब मारपीट से बढ़ाकर हत्या में तरमीम कर दी गई हैं और हत्यारों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=A2TZpohER5U[/embedyt]

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →