, ,

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के पुत्र कोसेंग पंगारेप ने सपत्नीक किया ताजमहल का दीदार

Indonesian President’s son visits Taj Mahal in Agra as India hosts G20
Indonesian President’s son visits Taj Mahal in Agra as India hosts G20
Indonesian President’s son Kaesang Pangarep visits Taj Mahal in Agra as India hosts G20

विश्वविख्यात ताजमहल की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। फिर चाहे दूरी सात समंदर की ही क्यों ना हो। ताजमहल की एक झलक पाते ही उसके असीम संगमरमरी हुस्न का हर कोई दीवाना हो जाता है।

शनिवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कोसेंग पंगारेप (Kaesang Pangarep) अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। सुबह से ही मौसम खराब था। बारिश की बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन कोसेंग फिर भी सुबह ताज देखने के लिए पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल में डेढ़ घंटे से अधिक समय बिताया और ताजमहल की खूबसूरती बारे में कसीदे पढ़ते गए। वे अपने पिता के साथ जी 20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। उन्होंने पहली बार ताजमहल को देखा तो ताज की खूबसूरती में इतना खो गए कि खराब मौसम भी उन्हें रोक नहीं पाया और इस दौरान उन्होंने ताजमहल परिसर की कई जगहों पर जाकर अपनी पत्नी के साथ फोटोग्राफी कराई।

जी 20 सम्मेलन की भारत अध्यक्षता कर रहा है। दिल्ली में विदेशी मेहमानों के सेमिनार शुरू हो गए हैं। इसी बीच ताजमहल देखने वालों की भी आवाजाही शुरू हो गई है। शनिवार सुबह 8.30 पर गणराज्य इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे कोसेंग पंगारेप (Kaesang Pangarep) ताजमहल पहुंच गए। उनके साथ उनकी पत्नी क्रीना भी थीं। दोनों ने ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल की डायना सीट पर बैठकर फोटो भी खिंचाए। ताजमहल परिसर में दोनों ने करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय बिताया और 10 बजे के बाद दोनों होटल के लिए रवाना हो गए।
ताजमहल आने वाले हर वीवीआईपी गेस्ट के लिए एएसआई की विजिटर बुक दी जाती है। जिसमें वे अपने रिमार्क देते हैं। गणराज्य इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे कोसेंग (Kaesang Pangarep) को भी बुक दी गई। जिसमें उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती के लिए एक शब्द लिखा हालांकि उसे समझना मुश्किल था। उन्होंने अपनी भाषा में रिमार्क दिया था। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि वीवीआईपी मेहमान को विशेष सुरक्षा दल के साथ ताजमहल का भ्रमण कराया गया। शिल्पग्राम से ताज के पूर्वी गेट से उन्हें प्रवेश कराया गया। बूंदाबांदी के मौसम में भी मेहमान से ताजमहल का आनंद लिया।
दिल्ली में आयोजित जी 20 समिट के चलते दिल्ली और आगरा के बीच चलने वाली करीब 20 ट्रेनों को आंशिक रुप निरस्त कर दिया गया है। यूपी रोडवेज बसों के जरिए यात्रियों को दिल्ली बॉर्डर तक छोड़ा जा सकेगा। समिट के चलते विदेशी मेहमानों का आगरा में आगमन शुरू हो गया है। नौ सितंबर को ताज एक्सप्रेस, कोसीकलां, नई दिल्ली एक्सप्रेस, मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू समेत अन्य ट्रेनें निरस्त की गई हैं। जबकि 10 सितंबर को ताज एक्सप्रेस, कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार- कानपुर एक्सप्रेस और 11 सितंबर को 19 ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। आगरा-नई दिल्ली इंटरसिटी समेत 8 ट्रेनों के स्टेशनों में भी बदलाव किया गया है। समिट के कारण रोडवेज भी निर्धारित बसें हीं संचालित करेगा।