, ,

डेयरी संचालक पर हमला, पडोसी गिरफ्तार

Men beating man

Men beating manदयालबाग स्थित तुलसी बाग निवासी डेयरी संचालक कप्तान सिंह चाहर पर शनिवार रात को पड़ोसी युवक ने साथियों संग हमला बोला और घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। पत्नी और बच्चे बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।

कप्तान सिंह की हींग की मंडी में डेयरी है। वह बेलनगंज मशीनरी व्यापार समिति के अध्यक्ष साहूकार सिंह के बड़े भाई हैं। उन्होंने बताया कि वह रात 11 बजे दुकान बंद करके घर आए थे। तभी घर के बाहर कुछ युवक शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे। उन्होंने युवकों से मना किया, इस पर युवकों ने हमला बोल दिया। थानाध्यक्ष न्यू आगरा का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और अन्य की तलाश की जा रही है।

इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने घटना की निंदा की है और पुलिस आयुक्त से सभी हमलावरों की गिरफ़्तारी की मांग की है। मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने एसीपी सैय्यद अरीब अहमद को घटनाक्रम से अवगत कराया।