,

डौकी में मकान की छत गिरने से एक की मौत, पांच घायल

आगरा में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मकानों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आये-दिन मकान गिरने की घटनाएं हो रही हैं और उसमें होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार और बुधवार को आगरा ज़िले में हुई ज़बरदस्त बारिश का परिणाम बुधवार शाम को देखने को मिला,…

house roof collapse

house roof collapseआगरा में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मकानों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आये-दिन मकान गिरने की घटनाएं हो रही हैं और उसमें होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है।

मंगलवार और बुधवार को आगरा ज़िले में हुई ज़बरदस्त बारिश का परिणाम बुधवार शाम को देखने को मिला, जब ज़िले के थाना डौकी क्षेत्र के गांव मढी में एक मकान की छत पानी का बोझ न सह पाने के कारण भरभराकर नीचे आ गई। छत के मलबे में एक ही परिवार के पांच लोग दब गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से गाँव मढ़ी में बनी ललित कुमार की पुश्तैनी हवेली की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत भरभराकर गिर गई। जिसके नीचे कृष्णकांत ऊर्फ सोनू पुत्र ललित कुमार उम्र 32 वर्ष, गोरी पत्नी कृष्णकांत ऊर्फ सोनू उम्र 30 वर्ष, अन्नू पुत्र कृष्णकांत ऊर्फ सोनू उम्र पांच वर्ष, रामबेटी पत्नी ललित कुमार उम्र 55 वर्ष निवासी मढ़ी थाना डौकी, धेवता दीपू पुत्र राजेंद्र निवासी भरतपुर थाना मथुरा गेट राजस्थान उम्र 18 वर्ष हाल पता नवामील थाना डौकी, दब गये। जानकारी पर गांव में हड़कंप मच गया। जिसने भी सुना वह हवेली की तरफ दौड़ा और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को जब तक निकाला जाता, तब तक दीपू की मौत हो चुकी थी।

थानाध्यक्ष डौकी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार रात 9:30 बजे के करीब सोनू पुत्र ललित कुमार निवासी मढ़ी थाना डौकी की पुरानी हवेली की दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत ढह गई, जिसके नीचे पांच लोग दब गए, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →