, ,

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; एक घायल

बुधवार देर शाम को मथुरा ज़िले में हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से ज़िले में हाहाकार मच गया। महावन-बलदेव मार्ग पर गांव इब्राहिमपुर स्थित ओमी की बगीची के समीप आमने-सामने से हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में उनपर तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल…

bike accident
bike accident
File Photo

बुधवार देर शाम को मथुरा ज़िले में हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से ज़िले में हाहाकार मच गया। महावन-बलदेव मार्ग पर गांव इब्राहिमपुर स्थित ओमी की बगीची के समीप आमने-सामने से हुई दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में उनपर तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मथुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार की देर शाम हुआ, जिसमें आमने – सामने से आ रही दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। दोनों मोटरसाइकिलों पर दो-दो लोग सवार थे। एक मोटरसाइकिल से बलदेव के गांव सेलखेड़ा के रहने वाले सत्येंद्र व पवन पुत्र मोहन सिंह मथुरा जा रहे थे, वहीँ दूसरी मोटरसाइकिल पर मथुरा से मजदूरी कर लौट रहे आकाश पुत्र पूरन, राहुल पुत्र रमेश निवासी ग्राम छोली थाना बलदेव उनसे टकरा गए।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज़ सुनकर आसपास के सभी राहगीर इकट्ठे हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक सत्येंद्र, आकाश और राहुल की मौत हो चुकी थी, जबकि पवन पुत्र मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा।

थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतकों के परिजन दुर्घटना के बारे में सूचित किये जाते ही घटनास्थल पर आ गए थे, कानूनी कार्यवाही के बाद शवों को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →