, , , ,

आगरा में भाजपा नेता को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली

आगरा में दिनदहाड़े हुई एक घटना में बुधवार अपराह्न भाजपा नेता राकेश कुमार कुशवाह को उनके घर के बाहर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। थाना हरीपर्वत के नगला धनी में हुए इस गोलीकांड में घायल हुए भाजपा नेता को गंभीर हालत में आगरा के सरोजिनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया…

bjp leader shot in agra

bjp leader shot in agraआगरा में दिनदहाड़े हुई एक घटना में बुधवार अपराह्न भाजपा नेता राकेश कुमार कुशवाह को उनके घर के बाहर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई। थाना हरीपर्वत के नगला धनी में हुए इस गोलीकांड में घायल हुए भाजपा नेता को गंभीर हालत में आगरा के सरोजिनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल भाजपा नेता पार्टी के सामाजिक न्याय मोर्चा के पूर्व ब्रज क्षेत्र महामंत्री हैं। पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुँच गये हैं। कुशवाह का आर के प्रॉपर्टी डीलर्स नाम से संपत्ति ख़रीद–फ़रोख़्त का काम है और पहले समझा जा रहा था कि लेन–देन से संबंधित विवाद में उन्हें गोली मारी गई है, लेकिन पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक जांच में संपत्ति को लेकर पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आया है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

बताया जा रहा है कि करीब छह साल पहले कुशवाह के पिता मथुरा प्रसाद की भी ह्त्या हुई थी, जिसमें कुशवाह की बहन ने अपने मित्र के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर हत्या करवाई थी। आज दोपहर लगभग ढाई बजे कुशवाह अपने घर के बाहर मजदूरों से कुछ काम करवा रहे थे, तभी दो बाइक ववर हमलावरों ने उनपर गोलियां चला दीं, जिसने बचने को कुशवाह झुके लेकिन फिर भी उनको दो गोलियां लग गयीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता को दो गोलियां – एक बांह में और एक पसलियों में – लगी हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसीपी हरिपर्वत मयंक तिवारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे थाना हरीपर्वत पुलिस को यह सूचना मिली थी कि नगला धनी में दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चलाई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौक़े पर पहुँच गया, और घटना की जाँच की जा रही है। आस–पास लगे सीसीटीवी कैमरों से हमलावरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है, और जल्दी ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →