National Sports Stadium to come up soon in EtmadpurFile Photo
National Sports Stadium to come up soon in Etmadpur
File Photo

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की पहल से अब शीघ्र ही आगरा में “खेलो इंडिया” मुहिम के तहत लगभग 20.18 करोड़ रुपये की लागत से 8 हेक्टेयर भूमि पर एत्मादपुर के गाँव बरहन के निकट “खेड़ी अड़ू” में नेशनल स्टेडियम बनेगा।

यह निर्णय केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो० एस पी सिंह बघेल व विधायक डॉ० धर्मपाल सिंह के बीच हुई एक बैठक में लिया गया।

एक प्रश्न के उत्तर में विधायक डॉ० धर्मपाल सिंह ने बताया कि एत्मादपुर सीट का विधायक होने के नाते उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की थी कि इस क्षेत्र के नौजवानों का रुझान भारतीय खेलों के प्रति बहुत अधिक दिखाई दे रहा है। अगर इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बना दिया जाए तो आगरा के कई दर्ज़न अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन सकते हैं।

MLA Etmadpur Dr. Dharmpal Singhविधायक ने बताया कि उनके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत स्वीकृत भी कर दिया था लेकिन केंद्र सरकार में यह मामला अटक गया। अभी हाल ही में वे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो० एस पी सिंह बघेल के साथ केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर से मिले और उन्हें आगरा की राष्ट्रीय स्टेडियम परियोजना के बारे में बताया तो केंद्रीय खेल मंत्री ने तुरंत उसके निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी, जिसके बाद अब एत्मादपुर में नेशनल स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है।

विधायक धर्मपाल सिंह ने बताया कि यह स्टेडियम “खेलो इंडिया” मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग 8 हेक्टेयर में बनाया जाएगा, जिसपर 20.18 करोड़ की लागत आने का अनुमान है. इस स्टेडियम में 400 मीटर का ट्रैक प्रस्तावित है।

इस संदर्भ में केंद्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा में दो बार चार दिवसीय सांसद खेल प्रतिस्पर्द्धा आयोजित की जा चुकी है जिसके परिणाम बड़े अच्छे आये हैं। स्पर्द्धा में आयोजित 27 खेलों में हज़ारों खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसकी प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। इसलिए आगरा में खिलाड़ियों के लिए इस तरह का स्टेडियम बनाया जाना बहुत ज़रूरी हो गया है। एत्मादपुर में स्टेडियम बनना इस दिशा में एक सकारात्मक कदम होगा और यह स्टेडियम आगरा के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

S Qureshi