,

आगरा में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार युवक, युवती की मौत

कालिंदी विहार में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय अजित उर्फ आदेश सिकरवार की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोक लिया। उधर, फतेहाबाद रोड के ताज व्यू तिराहे पर शुक्रवार दोपहर को कार की चपेट में आने से मायके आ रही युवती की मौत हो…

bike accident
bike accident
File Photo

कालिंदी विहार में शुक्रवार रात को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय अजित उर्फ आदेश सिकरवार की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ट्रक को रोक लिया। उधर, फतेहाबाद रोड के ताज व्यू तिराहे पर शुक्रवार दोपहर को कार की चपेट में आने से मायके आ रही युवती की मौत हो गई। उसका भाई और भतीजा घायल हैं।

खंदौली के गाँव पुरा गोवर्धन निवासी अजीत निजी कार्य करते थे। परिजन ने बताया कि अजीत शाम को पत्नी श्वेता के साथ बाजार से घर आए। इसके बाद काम से निकले थे। कालिंदी विहार में सौ फूटा रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अजीत सड़क पर गिरे और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर लोग जुट गए। उन्होंने ट्रक को रोक लिया। सूचना पर पुलिस पहुँच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। अजीत का 15 साल का बेटा अंश और 10 साल की बेटी आस्था हैं। मामले में मृतक के पिता महेश सिकरवार ने तहरीर दी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

एक अन्य दुर्घटना में बोदला क्षेत्र निवासी खुशबू (22) पत्नी टीपू बघेल की मृत्यु हो गई। ख़ुशबू का मायका बमरौली कटारा में है। शुक्रवार दोपहर को खुशबू को उसका भाई वीकेश बाइक से मायके लेकर आ रहा था। उनके साथ दो साल का भतीजा भी था। परिजन ने पुलिस को बताया कि ताज व्यू तिराहे के पास एक कार की टक्कर लगने से बाइक सवार वीकेश, खुशबू और मासूम घायल हो गए। अस्पताल में खुशबू को मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र शंकर पांडेय ने बताया कि कार के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस जगह पर घटना हुई, वहाँ से कुछ दूरी पर एक स्कूल है। कार में सवार व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल से लेने आया था। वह घटना के बाद भाग गया।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →