,

हादसे में बाइक सवार दंपती और दो बच्चों की मौत

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रूहेरी के निकट बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में दंपती और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन माह की बच्ची की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में…

biker couple killed in accident

bike accidentआगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रूहेरी के निकट बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में दंपती और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन माह की बच्ची की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मरने वालों की पहचान एतमादपुर आगरा निवासी इकबाल (22) पुत्र राजुद्दीन, उनकी पत्नी गुलफ़शा (22), डेढ़ वर्षीय बेटे आहत और तीन माह की बेटी आयत के रूप में हुई है। हादसे के वक्त ये बुधवार की दोपहर बाइक से अलीगढ़ से आगरा आ रहे थे। जब ये आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रूहेरी के निकट पहुंचे तभी हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार नरौरा डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इकबाल, पत्नी गुलफ़शा व बेटे आहत की मौके पर ही मौत हो गई। तीन माह की बेटी आयत गंभीर रूप से घायल हो गई।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

सूचना पर एसडीएम सासनी लवगीत कौर, कोतवाली हाथरस गेट व कोतवाली सासनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम अपनी गाड़ी से बच्ची को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर आईं। जहां से चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफ़र कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। इस पर कोहराम मच गया, चारों शवों का देर तक पोस्टमार्टम हुआ। बृहस्पतिवार को तड़के अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इकबाल एतमादपुर के मोहल्ले सत्ता बघेलान के रहने वाले थे। वह फलों की फेरी लगाते थे। दो बहन दो भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी ससुराल अलीगढ़ के नीवरी में है। 20 दिन पहले पत्नी गुलफ़शा मायके आई थी। उसके साथ डेढ़ साल का बेटा और तीन माह की बेटी भी आए थे। साले आबिद ने बताया कि जीजा इकबाल बुधवार सुबह घर आए थे। वह बहन, भांजे और भांजी को लेकर चले गए थे। रास्ते में हादसा हो गया।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →