, ,

आगरा में शिव मंदिर की गिरी छत, एक बच्ची की मौत

सोमवार सुबह आगरा के शाहगंज में कांवर चढ़ाये जाते समय एक शिव मंदिर की छत ढह जाने के कारण एक दर्ज़न से अधिक श्रद्धालु मलबे में दब गए। इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गयी है जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं। हादसे का कारण मंदिर की छत में आयी सीलन…

Temple roof collapsed in Shahganj area of Agra killing two people

Temple roof collapsed in Shahganj area of Agra killing two peopleसोमवार सुबह आगरा के शाहगंज में कांवर चढ़ाये जाते समय एक शिव मंदिर की छत ढह जाने के कारण एक दर्ज़न से अधिक श्रद्धालु मलबे में दब गए। इस हादसे में एक किशोरी की मौत हो गयी है जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं।

हादसे का कारण मंदिर की छत में आयी सीलन को बताया जा रहा है। शाहगंज क्षेत्र के महावीर नगर की राधेवाली गली में बने इस मंदिर परिसर में एक मकान भी बना हुआ है। इसके बरामदे की ही छत गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे के समय मंदिर पर कांवर चढ़ाई जा रही थी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला और अस्पताल भिजवाया लेकिन उस समय तक एक बच्ची ज्योति की मृत्यु हो चुकी थी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

क्षेत्रवासियों ने बताया कि सोमवार होने के कारण मंदिर परिसर में आम दिनों की अपेक्षा काफी अधिक भीड़ थी। मंदिर परिसर में बने मकान की हालत जर्जर थी इसलिए लगातार बारिश होने से आई सीलन और कल तेज़ धूप निकलने के कारण मकान के बरामदे की छत गिर गई।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →