, , , ,

पबजी खेलने से मना करने पर माता-पिता की ली जान

झाँसी में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में पबजी गेम खेलने से मना करने पर नाराज बेटे ने लोहे के तवे और डंडे से पीट-पीटकर माता-पिता की हत्या कर दी। बेटे के हर वक्त गेम खेलने से गुस्साए पिता लक्ष्मीप्रसाद झा (58) ने अंकित (28) से मोबाइल छीनकर छिपा दिया था। अंकित इससे नाराज…

Pubg murder in Jhansi

झाँसी में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में पबजी गेम खेलने से मना करने पर नाराज बेटे ने लोहे के तवे और डंडे से पीट-पीटकर माता-पिता की हत्या कर दी।

Pubg murder in Jhansiबेटे के हर वक्त गेम खेलने से गुस्साए पिता लक्ष्मीप्रसाद झा (58) ने अंकित (28) से मोबाइल छीनकर छिपा दिया था। अंकित इससे नाराज था और लक्ष्मीप्रसाद से कई बार अपना मोबाइल मांग चुका था लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इसी बात से ग़ुस्सा होकर अंकित ने अपने माता पिता की हत्या कर दी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

पुलिस ने आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। बंगरा निवासी लक्ष्मीप्रसाद पलरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। वह पत्नी विमला (55) और बेटे के साथ पिछोर में रहते थे। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि अंकित ने शुक्रवार रात दो बजे तवे से नींद में डूबे पिता के चेहरे एवं सिर पर कई वार कर दिए।

चीख-पुकार सुनकर पास में सो रही विमला की आँख खुल गई। जैसे ही वह बीच-बचाव को आगे आई, अंकित ने उनके ऊपर भी तवे और डंडे से हमला कर दिया। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ीं। लक्ष्मीप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अंकित वापस अपने कमरे में चला गया।

बेटी ने पड़ोसी को किया फोन तब हुआ खुलासा लक्ष्मीप्रसाद की झांसी में रहने वाली बेटी नीलम ने पड़ोसी काशीराम को फोन करके बताया कि पिता फोन नहीं उठा रहे। काशीराम किसी तरह घर में घुसे तो पति-पत्नी को खून से लथपथ बिस्तर पर पाया। हालांकि, विमला की साँसे चल रही थीं। उन्होंने ही पुलिस को बेटे की करतूत बताई। बाद में इलाज के दौरान विमला की भी मौत हो गई।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →