, , ,

ताज से पर्यटक का मोबाइल चुराता पकड़ा गया दिल्ली का युवक

PS Tajganj

PS Tajganjताजमहल पर पर्यटक का मोबाइल चुराना दिल्ली के एक युवक को भारी पड़ गया। ताजमहल की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ़ एक जवान ने उसको मोबाइल चुराकर भागते समय धर दबोचा और ताजगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों ने बताया है कि ताजमहल पर शनिवार शाम को सिद्धार्थनगर के पर्यटक नरेश का मोबाइल चोरी हो गया। ताज के रॉयल गेट पर नरेश ने अपने मित्रों के साथ फ़ोटो शूट कर रहे रहे थे, तभी उनके पीछे जेब में रखा मोबाइल चोरी हो गया।

इसी दौरान रॉयल गेट पर ड्यूटी कर रहे सीआईएसएफ के जवान ने एक युवक को भागते देखा तो उसको दौड़कर दबोच लिया। तलाशी में उसकी जेब में चुराया गया मोबाइल मिल गया। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर निवासी यमुना विहार नई दिल्ली बताया है। उक्त युवक को अब थाना ताजगंज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।