एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के तहत स्मार्ट सिटी कंपनी (Agra Smart City) ने 1100 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, इसके बाद ही हाल बदत्तर है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद जगह-जगह सड़कें धसीं पाई गईं। सड़कों में गहरे गड्ढे, जगह-जगह धसीं सड़कें, गलियों में बहता सीवर, बारिश के बाद भरा पानी और कीचड़ वाली दलदली गलियाँ। यह तस्वीर है अगर स्मार्ट सिटी की। आगरा स्मार्ट सिटी (Agra Smart City) कंपनी ने यहाँ 1100 करोड़ रुपये एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलपमेंट ) में खर्च किए हैं। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी में फतेहाबाद रोड से लेकर नगला मेवाती तक जगह-जगह सड़कों के धंसने और गड्ढों के कारण हादसे हुए, वहीं बाक़ी आगरा में पंचकुइयां, गढ़ी भदौरिया, बोदला, सिकंदरा, जगदीशपुरा, अलबतिया रोड, अवधपुरी, मारुति एस्टेट में सड़कों के धंसने के कारण गड्ढे हो गए, जहां बारिश के बाद हुए जलभराव में लोग बाल-बाल बचे।
ताजमहल के पास फतेहाबाद रोड से सटा नगला मेवाती, जहां जोनल पार्क की लिंक रोड पर 35 फुट लंबा और 10 फुट गहरा गड्ढा हो गया। पानी की लाइन लीक होने के कारण यहाँ सीवर भी धंस गई, जिससे हालात बेहद खराब हो गए। गनीमत रही कि भरभरा कर धंसी सड़क को देखकर लोगों ने शिकायत की तो पानी की निकासी का काम शुरू करा दिया गया, अन्यथा इससे सटे पांच मकानों की नींव भी ढहने का खतरा था। यहाँ से 18 टैंकर पानी निकाला गया, तब जाकर मरम्मत शुरू हो सकी।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंकेवल नगला मेवाती नहीं, बल्कि पंचकुइयां चौराहे पर लगातार बारिश के कारण पहले से खोदे गए गड्ढे के पास सड़क धंस गयी। इसी तरह बोदला-मारुति एस्टेट रोड का 50 मीटर हिस्सा एक फुट घर धंस गया, जहां दोपहर में ही गिट्टियां बिछाई गयी। तीन दिन से हो रही बारिश के कारण जगदीशपुरा, किशोरपुरा, बोदला, नीरव, अलबतिया रोड, अवधपुरी, मारुति एस्टेट रोड, कलाकुंज में सड़कें धंसी और गड्ढे हो गए।
पार्षद मोहन सिंह लोधी ने बताया कि स्मार्ट सिटी (Agra Smart City) के काम के नाम पर गड़बड़ियां हुई हैं। सड़कें बनी, न पानी की लाइनें बिछाने के बाद काम हुआ। नगला मेवाती में सीवर लाइन भी ढह गई। क्षेत्रीय निवासी संकल्प द्विवेदी ने कहा कि सुबह दूध लेने के लिए निकले तो बड़ा गड्ढा देखा। गनीमत रही कि रात के अंधेरे में कोई हादसा नहीं हुआ, अन्यथा कोई वाहन सवार इसमें समा जाता। यह जानलेवा साबित हो सकता था।
अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि नगला मेवाती में पानी की पुरानी लाइन लीक होने से सड़क खोखली हुई और जब धंसी तो सीवर लाइन भी धंस गई। इस वजह से गड्ढे ज्यादा बड़ा हो गया। मरम्मत शुरू कराdii गई है। मिट्टी कटान के कारण ज्यादातर गड्डे हो रहे हैं, जिसने गिट्टियां भरवा रहे हैं।
