, , ,

पिनाहट में गल्ला व्यापारी दंपत्ति की लूट के बाद हत्या, मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में पड़े मिले शव

रविवार को आगरा के पिनाहट कस्बे में एक व्यापारी दंपत्ति (trader couple) के शव मकान की दूसरी मंजिल पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला मार निवासी सुरेश चंद गुप्ता…

Double Murder of Trader couple in Agra

Double Murder of Trader couple in Agraरविवार को आगरा के पिनाहट कस्बे में एक व्यापारी दंपत्ति (trader couple) के शव मकान की दूसरी मंजिल पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला मार निवासी सुरेश चंद गुप्ता उम्र 70 वर्ष व्यापारी थे जिनकी रामलीला रोड पर गल्ले की दुकान है। रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे पड़ोसी ने देखा कि सुरेश चंद गुप्ता की दूसरी मंजिल के मकान के दरवाजे खुले हुए थे और सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था। आवाज़ लगाने पर कोई जवाब नहीं आ रहा था जिससे पड़ोसी को चिंता हुई और उसने आसपास के अन्य पड़ोसियों से इस बात का ज़िक्र किया।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

किसी अनहोनी की आशंका को भाँपते हुए इसकी सूचना आसपास के पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। कमरे में गल्ला व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता चारपाई पर पड़े हुए थे, और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता (६५) का शव चारपाई के नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। सुरेश चंद गुप्ता के सिर पर चोट के निशान थे जबकि पत्नी की गला घोंटकर हत्या की गई प्रतीत होती है। पुलिस ने दोनों (trader couple) के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहा है और जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला लूट का प्रतीत हो रहा है। चूँकि दरवाज़ा खुला हुआ था तो यह भी जाँच की जा रही है कि कहीं हत्यारा दम्पत्ति का कोई परिचित तो नहीं था।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →