, ,

आगरा सट्टा : बुकी के साथियों ने बताये कई नए नाम, जांच जारी

विगत 6 जून से क्रिकेट पर सट्टा (Agra Satta) लगवाने वाले गिरोह को चलाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे अंकुश मंगल के तीन साथी अंशुल अग्रवाल, तरुण खन्ना और संजय कुमार अग्रवाल शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस की कस्टडी रिमांड पर थाना कमला नगर लाए गए थे। इनसे थाने में…

Agra Satta

Agra Sattaविगत 6 जून से क्रिकेट पर सट्टा (Agra Satta) लगवाने वाले गिरोह को चलाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे अंकुश मंगल के तीन साथी अंशुल अग्रवाल, तरुण खन्ना और संजय कुमार अग्रवाल शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस की कस्टडी रिमांड पर थाना कमला नगर लाए गए थे। इनसे थाने में हुई पूछताछ के बाद कई नई जानकारियाँ सामने आई हैं जिनकी पड़ताल अब पुलिस ने शुरू कर दी है। कई नए नाम भी पुलिस की जानकारी में आए हैं जिनकी जाँच शुरू कर दी गई है।

चार जून को थाना न्यू आगरा में बुकी अंकुश मंगल, उसके साथी अंशुल अग्रवाल, तरुण खन्ना, संजय अग्रवाल, आशीष सिंघल, सौरभ अग्रवाल और राजेंद्र उर्फ राजू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (Agra Satta) का मुकदमा दर्ज हुआ था। छह जून को अंकुश मंगल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 18 जून को अंशुल, संजय और तरुण कोर्ट में समर्पण कर जेल चले गए। पुलिस ने आरोपियों की कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सात घंटे की रिमांड स्वीकृत हुई।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

विवेचना एसओ कमला नगर विपिन गौतम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया। उन्हें थाने लाया गया। पूछा गया कि गैंग में कौन लोग शामिल हैं। यह धंधा (Agra Satta) कैसे और किसके सहयोग से करते हैं। उन्होंने कई जानकारी दी हैं।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंकुश के लिए अंशुल, तरुण और संजय लोगों से रुपये लाने का काम करते थे। हिसाब-किताब रखते थे। आगरा और दिल्ली में रहकर ये काम करते थे। गैंग में कई और लोग हैं। उनके भी नाम बताए हैं। पुलिस अब उनके बारे में पता कर रही है। शाम चार बजे तीनों को जेल में दाखिल कर दिया गया। तीन साथी आशीष, सौरभ और राजेंद्र फरार हैं। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →