, , , ,

पति ने चौथी मंजिल से फेंका, आगरा की फ़ूड ब्लॉगर की मौत

तीन साल से अपने पति को छोड़कर अपने शादीशुदा पुरुष मित्र के साथ आगरा में रह रही सोशल मीडिया पर सक्रिय फ़ूड एंड फ़ैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (Ritika Singh) की आज उनके पति ने कथित तौर पर अपार्टमेंट बिल्डिंग की चौथी मंज़िल के फ़्लैट से फेंक कर हत्या कर दी। फेंकने से पहले मृतका के…

Ritika Singh

Omshree-Apartmentतीन साल से अपने पति को छोड़कर अपने शादीशुदा पुरुष मित्र के साथ आगरा में रह रही सोशल मीडिया पर सक्रिय फ़ूड एंड फ़ैशन ब्लॉगर रितिका सिंह (Ritika Singh) की आज उनके पति ने कथित तौर पर अपार्टमेंट बिल्डिंग की चौथी मंज़िल के फ़्लैट से फेंक कर हत्या कर दी। फेंकने से पहले मृतका के हाथ पैर बांधे गए थे।

आगरा के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के फ्लैट में रितिका सिंह (Ritika Singh) ने जान बचाने के लिए देर तक संघर्ष किया। पति आकाश ने आते ही उससे मारपीट की। विपुल बचाने आया तो उसे आकाश और साथियों ने हाथ बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। वह चीखने लगा, मगर कोई नहीं आया। तब तक हमलावरों ने रितिका के हाथ बांध दिए। वह बाहर निकलने का प्रयास करने लगी। अपार्टमेंट के अन्य लोगों को जब तक पता चला, रितिका को चौथी मंजिल से फेंक दिया गया था। पुलिस की पूछताछ में विपुल ने यह जानकारी दी है। पूछताछ में यह भी पता चला कि आकाश गौतम पूरी तैयारी से आया था। आकाश गौतम ने सुबह 10:36 बजे अपार्टमेंट के गेट से पहले अपने साथ की दोनों महिलाओं से एंट्री कराई, जिससे किसी को शक न हो। यह सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

गार्ड मुन्ना ने टोका तो आकाश आ गया। उसने महिला से एंट्री कराई। उन्होंने सुनीता नाम लिखते हुए फ्लैट नंबर 601 में जाने की बात लिखी, जबकि उन्हें चौथी मंज़िल पर जाना था। ऐसा इसलिए किया कि जिससे गार्ड को उनकी सही जानकारी नहीं मिल सके। मोबाइल नंबर के आगे आकाश का नाम भी लिखा। पांचों एकदम से अंदर चले गए। उन्हें पहले से रितिका के फ्लैट की जानकारी थी। 15 से 20 मिनट बाद ही अपार्टमेंट के पिछले हिस्से से गिरने की तेज आवाज आई।

लोगों के शोर मचाने पर गार्ड ने गेट बंद कर दिया। लाश पड़ी मिलने पर लोगों ने भागते हुए आकाश और उसके साथ की महिलाओं को पकड़ लिया। वहीं दो साथियों का पता नहीं चला। लोग फ्लैट में पहुंचे तो विपुल बंद मिला। उसे खोलकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने फ्लैट में जांच की। फ्लैट में सामान बिखरा हुआ था। सेंडल पड़ी हुई थी। बाल का गुच्छा भी था। वहीं गमला गिरा पड़ा था। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बाल को कब्जे में लिया है।

Ritika Singhपुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि आकाश और उसके साथ के लोग किस वाहन से आए थे। क्योंकि उन्होंने गेट से पैदल ही प्रवेश किया था। बाहर भी कोई वाहन आकर नहीं रुका।

पुलिस के अनुसार रितिका (Ritika Singh) का मायका विजय नगर, गाजियाबाद में है। वर्ष 2014 में उसने टूंडला के नगला झम्मन निवासी आकाश गौतम से प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों फिरोजाबाद में रहते थे। आकाश कंसल्टेंसी कोचिंग चलाता था। बाद में वे आगरा आकर रहने लगा। वर्ष 2017 में रितिका की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से बड़ा बाजार, टूंडला निवासी विपुल अग्रवाल से हो गई। विपुल पहले से शादीशुदा है। उनके रिश्ते की भनक आकाश को हो गई। उनका रितिका (Ritika Singh) से झगड़ा होने लगा।

पुलिस की पूछताछ में विपुल ने बताया कि वर्ष 2019 से रितिका (Ritika Singh) और वो साथ लिव इन में रहने लगा। ढाई महीने पहले ओमश्री अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर किराये पर रहने आए थे। शुक्रवार सुबह 10:40 बजे आकाश दो महिलाओं और दो युवकों के साथ यहां आया। फ्लैट का दरवाजा खोलते ही उसने मारपीट शुरू कर दी। उसके (विपुल के) हाथ साफी से बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद रितिका को पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथ रस्सी से बांध दिए, गले में भी रस्सी डाल दी। इसके बाद रितिका को बालकनी से नीचे फेंक दिया। वे उसे भी मारने वाले थे। उसने बाथरूम के गेट का शीशा तोड़कर शोर मचा दिया, जिस पर अपार्टमेंट के लोग आ गए। उन्हें देखकर पांचों भागने लगे। अपार्टमेंट के लोगों ने आकाश और दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि युवती की हत्या का मामला है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार है। मृतका के पति, दो महिलाओं और फेसबुक फ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वीडियो: रूपेंद्र राठौर

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →