आगरा का सूर सदन प्रेक्षागृह उस समय तालियों से गूंज उठा जब केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने गरीब कल्याण सम्मेलन में मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है । मोदी सरकार राष्ट्रबाद, अंत्योदय के साथ सांस्कृतिकवाद के सिद्धांत पर काम कर रही है। अब दुनिया के किसी भी देश की हिम्मत नहीं है जो कि भारत की ओर आंखें उठा कर देख सके।
एक प्रश्न के उत्तर में साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने agra24.in से कहा कि किसान अब साहूकार के ब्याज के दलदल में नहीं फंसता है। साध्वी (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने केंद्र सरकार की योजना को गिनाते हुए कहा कि आज देश का किसान वर्ग खुशहाल स्थिति में है। आज गांव की महिलाओं को शौच के लिए घर से बाहर नहीं जाना होता है। गैर भाजपाई सरकारों पर निशाना साधते हुए साध्वी ने कहा कि जिसने गरीबी नहीं देखी है वह गरीब के दर्द को भी नहीं समझ सकता। पिछली सरकारों ने सिर्फ गरीबों का मजाक ही उड़ाया है ।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंइस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो0 एस पी सिंह बघेल का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के दर्द को समझते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना – किसान सम्मान निधि – प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना जैसी योजनाएं चला कर गरीबी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। देश में क्रांतिकारी विकास के साथ दुनिया भर में आज मोदी का डंका बज रहा है ।
फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राज कुमार चाहर ने agra24.in को मोदी सरकार के आठ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि फतेहपुर सीकरी अकबर काल से ही पेयजल से वंचित रहा है। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद से अब फतेहपुर सीकरी में मीठा गंगा जल यहाँ की जनता को पीने के लिए मिलेगा।
इसी सन्दर्भ में आगरा दक्षिण क्षेत्र के विधायक एवं योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने agra24.in को बताया कि जो काम और उन्नति देश में 70 सालों में नहीं हुए, वह मोदी जी ने केवल आठ साल में कर दिखाया। यही वजह है कि आज विश्व पटल पर भारत का लोहा माना जा रहा है। उपाध्याय ने बताया कि मोदी / योगी जी के ही प्रयास से और मेरी मेहनत से आज आगरा को गंगा जल मिल रहा है और जनता राहत महसूस कर पा रही है। इसी के साथ ही जल्द ही आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में एम्स के स्तर पर बनाया जा रहा है जो कि उत्तर प्रदेश में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी ।
