Juma Alvida Namaz at Jama Masjid Agra

Juma Alvida Namaz at Jama Masjid Agraमुकद्दस रमजान में ताजनगरी आगरा में शुक्रवार को अलविदा के जुमा (Juma Alvida) की नमाज अदा की गई। ताजनगरी की शाही जामा मस्जिद के साथ ही ताजमहल की मस्जिद समेत प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मस्जिद इंतजामिया कमेटियों ने नमाज की तैयारियां नमाज से पहले ही पूरी कर ली थी। हालांकि आगरा प्रशासन के द्वारा नमाज को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिन मस्जिदों में नमाज हो रही थी, वहा से प्रशासन के द्वारा रूट डायवर्ट कर दिया गया और जगह जगह पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई। वहीं बड़ी मस्जिदों में भीड़ से बचने के लिए आसपास की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की गई।

इस्लामिया लोकल एजेंसी के अध्यक्ष/ सदर मोहम्मद जाहिद ने बताया कि शाही जामा मस्जिद में अलविदा जुमे (Juma Alvida) की नमाज दोपहर 1:30 बजे अदा की गई। हालांकि नमाज़ से पहले हमने नमाजियों से कह दिया था की कोई भी नमाज़ी बाहर रोड पर नमाज नही पड़ेगा। अगर मस्जिद में जगह नही मिलती है तो दूसरी मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करें।

ताजमहल की शाही मस्जिद के साथ ही लोहामंडी शाही मस्जिद, मस्जिद कलां, नूरी मस्जिद समेत शहर की प्रमुख मस्जिदों में जुमा अलविदा (Juma Alvida) की नमाज अदा की गई।

इलाके की मस्जिदों में नमाज करने की गई थी अपील
मुस्लिम समाज के प्रमुख लोगो के द्वारा नमाज से नमाजियों से अपील की गई कि मौजूदा हालात देखते हुए जरूरी है कि लोग अपने इलाकों की मस्जिदों में ही अलविदा की नमाज (Juma Alvida) अदा करें। इससे जामा मस्जिद सहित बड़ी मस्जिदों में भीड़ का दबाव कम होगा और सड़क पर नमाज पढ़ने से बचा जा सकेगा।

पुलिस/प्रशासन रहा अलर्ट
अलविदा जुमा (Juma Alvida) की नमाज से पहले से आगरा पुलिस प्रशासन के द्वारा मस्जिदों के आसपास गश्त किया गया। मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई थीं। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसपी सिटी विकास कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान, एसीएम दीप्ति यादव के द्वारा नमाज से पहले मस्जिदों का जायजा लिया गया। जिससे कोई अनहोनी न हो सके।

इस समय पर हुई नमाज
कैंथ वाली मस्जिद में दोपहर 1:30 बजे, ताजमहल मस्जिद में दोपहर 1:45 बजे, अकबरी मस्जिद में दोपहर 1:45 बजे, लोहामंडी मस्जिद : दोपहर 2:00 बजे, मस्जिद टाल हबीबुल्लाह में दोपहर 2:00 बजे अलविदा जुमा (Juma Alvida) की नमाज अदा की गई। वही नमाज के बाद मस्जिद के इमाम के द्वारा ईद की नमाज का समय भी बता दिया गया। ईद की नमाज आगरा की ईदगाह में सुबह सात बजे और शाही जामा मस्जिद में सुबह 07:30 बजे अदा की जाएगी।

S Qureshi