आगरा के खेलप्रेमियों और टेबिल टेनिस (Table Tennis) खिलाडियों के लिए खुशखबरी है। आगरा के क्रीडा अधिकारी सुनील चन्द जोशी ने अवगत कराया है कि एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में टेबल टेनिस (Table Tennis) खेल का “खेलो इण्डिया सेंटर“ का जल्द ही संचालन शुरू हो जाएगा।
जोशी के अनुसार भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार एक जनपद-एक खेल की योजना के अर्न्तगत इसका संचालन किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। दिनांक 27 अप्रैल 2022 को 07 से 18 वर्ष तक की आयु के टेबल टेनिस (Table Tennis) खिलाड़ियों का चयन एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में किया जायेगा।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंउन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से आग्रह किया है कि उपरोक्त वर्णित दिनांक को खिलाड़ियों के चयन हेतु उपस्थित होने के साथ-साथ अपने अधीनस्थ विद्यालयों को भी निर्देशित करें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकें।
उन्होंने उपरोक्त के संबंध में यह भी अवगत कराया है कि खेलो इण्डिया सेन्टर में चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण एवं खेलों इण्डिया की किट/उपकरण प्रशिक्षण के दौरान उपलब्ध कराये जायेगें।
चयन में राज्य/राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस (Table Tennis) खिलाड़ी को वरीयता प्रदान की जायेगी। खिलाड़ियों के चयन ट्रायल्स का समय एवं स्थान सांय 4.00 बजे टेबल टेनिस (Table Tennis) हाल होगा।
वरिष्ठ पत्रकार और टेबल टेनिस खिलाड़ी सुनयन चतुर्वेदी ने आगरा में टेबल टेनिस का “खेलो इंडिया सेण्टर” बनाये जाने की योजना को लेकर हर्ष व्यक्त किया है और कहा है कि इससे आगरा के प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
हिंदुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है और इसके साथ ही उम्मीद जताई है कि आगरा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक स्टेडियम के निर्माण की दशकों से चली आ रही मांग पर भी सरकार शीघ्र ध्यान देगी, ताकि अन्य खेलों में भी आगरा के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा देश को दिखाने का मौक़ा मिल सके।
