, ,

आगरा हेलीपोर्ट से जल्द ही कीजिये ताजमहल का हवा से दीदार

ताजनगरी में हेलीकाप्टर से पर्यटकों के साथ ही अपने रिश्तेदारों को ताजमहल सहित स्मारकों का हवाई दीदार करा सकेंगे। हेलीपोर्ट (Heliport) जल्द शुरू होगा, दूसरे शहरों तक भी हेलीकाप्टर से आ जा सकेंगे। आगरा में नौ जनवरी 2019 को कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा में हेलीपोर्ट (Heliport)…

Heliport Taj Mahal

Heliport Taj Mahalताजनगरी में हेलीकाप्टर से पर्यटकों के साथ ही अपने रिश्तेदारों को ताजमहल सहित स्मारकों का हवाई दीदार करा सकेंगे। हेलीपोर्ट (Heliport) जल्द शुरू होगा, दूसरे शहरों तक भी हेलीकाप्टर से आ जा सकेंगे।

आगरा में नौ जनवरी 2019 को कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने आगरा में हेलीपोर्ट (Heliport) सेवा का शिलान्यास किया था। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे और आगरा इनर रिंग रोड के बीच में पांच एकड़ जमीन में हेलीपोर्ट का काम शुरू किया गया। कुछ काम रह गया है, हेलीपोर्ट (Heliport) बन चुका है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

ताजमहल सहित स्मारकों का कर सकेंगे हवाई दर्शन
हेलीपोर्ट सेवा शुरू होने से पर्यटक ताजमहल के साथ ही आगरा किला, फतेहपुर सकीकरी सहित अन्य स्मारकों का हवाई दर्शन कर सकेंगे, हेलीपोर्ट सेवा के माध्यम से आगरा से अन्य पर्यटन शहरों में भी आ जा सकेंगे।

4.95 करोड़ से बना हेलीपोर्ट

आगरा में पांच एकड़ में विकसित किए गए हेलीपोर्ट पर 4.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पर्यटन विभाग ने हेलीपोर्ट सेवा को संचालित करने के लिए 19 लाख रुपये का बजट आवंटित करने की मांग की है। बजट मिलने के बाद हेलीपोर्ट सेवा शुरू कर दी जाएगी।

पीपीपी मॉडल पर संचालित होगी हेलीपोर्ट सेवा

आगरा में हेलीपोर्ट की सेवा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में शुरू होगी। कैबिनेट की बैठक में आगरा के साथ ही मथुरा और प्रयागराज में हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने पर मुहर लगा दी गई है। उप निदेशक पर्यटन राजेंद्र कुमार रावत का कहना है कि शासनादेश आते ही हेलीपोर्ट के संचालन के लिए टेंडर जारी किया जाएगा, जिससे जल्द से जल्द हेलीपोर्ट (Heliport) सुविधा शुरू की जा सके।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →