, ,

आगरा में सामूहिक आत्महत्या से सभी आश्चर्यचकित

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत बंशी विहार कॉलोनी में बैटरी / इन्वर्टर फार्म के स्वामी योगेश मिश्रा (46), उनकी पत्नी प्रतीची (43) और 5 वर्षीय पुत्री काव्य के शव फंदे पर झूलते हुए मिलने से कॉलोनी निवासी आश्चर्यचकित रह गए। पुलिस इस आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी हुई है क्योंकि शवों के…

Suicide

Suicideआगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत बंशी विहार कॉलोनी में बैटरी / इन्वर्टर फार्म के स्वामी योगेश मिश्रा (46), उनकी पत्नी प्रतीची (43) और 5 वर्षीय पुत्री काव्य के शव फंदे पर झूलते हुए मिलने से कॉलोनी निवासी आश्चर्यचकित रह गए। पुलिस इस आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी हुई है क्योंकि शवों के साथ जो 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है उसमें आत्महत्या की कोई वजह नहीं दर्शाई गयी है।

घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार योगेश मिश्रा मूल रूप से एटा जिले के जमलापुर के रहने वाले थे। लगभग 25 साल से थाना जगदीशपुरा स्थित मारुती एन्क्लेव क्षेत्र में रह रहे थे। उनकी शादी प्रतीची से सन 2009 में हुई थी। मिश्रा बैटरी और इन्वेर्टर का ऑनलाइन व्यवसाय करते थे। शुक्रवार को प्रातः 6:57 बजे योगेश ने अपने कर्मचारी मनोज पाठक को व्हाट्सप्प पर ऑफिस आने का मैसेज किया था। मनोज ने बताया की वह जब प्रातः 9:55 बजे ऑफिस आया तो योगेश का शव गमछे से लटका हुआ देख कर बुरी तरह घबरा गया। पास ही उनकी पत्नी प्रतीची और बेटी काव्या का शव भी पड़ा था। दफ्तर की एक फाइल के कवर पर कागज़ पर टाइप था “Suicide note here inside-Yogesh and Prateechi Mishra”। अंदर लिखा था की हमने आपसी सहमति से बिना किसी दबाव के सामूहिक आत्महत्या करने का निर्णय लिया है। हमें अपने परिवार – रिश्तेदार या किसी से कोई दबाव, उत्पीड़न या समस्या नहीं है। इसके लिए किसी भी आदमी के खिलाफ किसी भी रूप में कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की जाए।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

इसी सन्दर्भ में योगेश मिश्रा के पड़ोसियों ने बताया की योगेश और उनकी पत्नी प्रतीची बहुत हंसमुख इंसान थे। वह रोते हुए इंसान को भी हंसने पर मजबूर कर देते थे। उनका व्यवसाय भी ठीक ठाक चल रहा था। फिर उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया ऐसा कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

योगेश की दूसरी 11 वर्षीय बेटी आद्या ने बताया कि मम्मी और बहन के साथ पापा दोपहर को ऑफिस आये थे। वहां सबने साथ बैठकर खाना भी खाया था। पापा, मम्मी और छोटी बहन भोजन करने के बाद बेड पर सो गए। मैं दादी माँ के कमरे में जाकर सो गयी।

SSP आगरा सुधीर कुमार सिंह का कहना था कि योगेश एवं उनकी पत्नी और मासूम बेटी की आत्महत्या की सभी तथ्यों पर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही कारण का पता चल सकेगा। सुसाइड नोट के पन्नों में भावुक करने वाली बातें भी लिखी हैं। सुसाइड नोट का टाइटल लिखने के लिए प्रिंट आउट भी निकाला गया है। सुसाइड नोट जो कि हाथ से लिखा गया है, उसकी हैंडराइटिंग की जांच कराइ जायेगी। उन्होंने खाया क्या था, सुसाइड नोट में परेशानी का ज़िक्र क्यों नहीं किया, CCTV कैमरे की भी जांच की जाएगी।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →