उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राजयपाल अजीज कुरैशी ने भाजपा के ऊपर कड़ा कटाक्ष करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा की अगर देश / प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः बनती है तो देश का संविधान तो यह पार्टी दुबारा बना ही देगी, हिन्दुस्तान को भी बर्बाद कर देगी। इसलिए सभी सियासी पार्टियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर आकर BJP को हराना होगा।
डॉ0 भीमराव आम्बेडकर ने जिस संविधान को लिखा है वह संविधान भाजपा को हजम नहीं हो रहा है इसलिए वर्तमान संविधान को बदलना चाहती है। वर्तमान संविधान को बदलने का कोई मतलब ही नहीं है। कुरैशी ने कहा की अगर इस मुल्क को बचाना है तो वर्तमान संविधान को पहले बचाना होगा और भाजपा को हराना ही होगा। भाजपा तभी मात खायेगी जब सब एक हो जायेंगे। हमें सब को एक करना है। यही मुहिम हमने पिछले एक माह से छेड़ी हुई है। अगर 2024 में पुनः देश में मोदी सरकार बनती है तो देश में कुछ नहीं बचेगा, और तब तक पूरा देश बिक जाएगा। इसलिए अवाम को जागरूक होना पड़ेगा। देश को बचाना होगा।
एक प्रश्न के उत्तर में पूर्व राज्य्पाल कुरैशी ने कहा कि भाजपा मुसलामानों की सबसे बड़ी दुश्मन है। मुस्लिम वर्ग को तबाह और बर्बाद करने का काम कर रही है। कुरैशी ने असदुद्दीन ओवैसी की कार्यप्रणाली पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ओवैसी भाजपा की तरह ही मुसलामानों कि सबसे बड़े दुश्मन हैं। ओवैसी भाजपा कि साथ मिलकर मुस्लिम वर्ग को बर्बाद कर रहे हैं। वह भाजपा के ही एजेंट हैं। अगर ओवैसी की पार्टी बिहार से चुनाव नहीं लड़ती तो वहां भाजपा कभी नहीं आती।
कुरैशी ने कहा कि भाजपा और ओवैसी आपस में मिले हुए हैं। यह दोनों मिलकर मुसलमानों को बर्बाद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह के बयान पर कुरैशी ने कहा की रघुराज सिंह बेवक़ूफ़ हैं। देश की आजादी में मुसलामानों का बड़ा हाथ रहा है। अंग्रेजी राज्य के वक्त सबसे पहले मदरसों से ही आवाज उठी थी कि भारत देश से अंग्रेजों को भगाना है, जबकि रघुराज सिंह कहते हैं कि मदरसों से आतंकवादी निकलते हैं। वहां आतंक की तालीम दी जाती है।
कुरैशी ने कहा की मदरसों में उर्दू – अरबी के साथ – साथ ही हिंदी / अंग्रेजी की तालीम भी दी जाती है। 26 जनवरी और 15 अगस्त के उत्सव भी मनाये जाते हैं। भाजपा के साथ जो थोड़े – बहुत मुसलमान मिले हैं, वह समझ लें कि भाजपा उन्हें धोखा दे रही हैं। पूर्व राजयपाल ने कहा कि भाजपा अनेक मीडिया प्रमुखों को खरीदने का काम भी कर रही है।

