, , ,

जिस देश के लोग मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होंगे वह देश उन्नति की ओर बढ़ेगा – किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju and SP Singh Baghel at Agra Marathon

Kiren Rijiju and SP Singh Baghel at Agra Marathonकेंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज आगरा में मैराथन दौड़ का शुभारम्भ आगरा कॉलेज ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए रिजिजू ने कहा कि जिस देश के लोग मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहेंगे उस देश को तरक्की से कोई नहीं रोक सकता और वह देश सदैव उन्नति की सीढ़ियां चढ़ता रहेगा।

रिजिजू ने कहा कि हमारे देश ने पहले की अपेक्षा इस बार ओलम्पिक में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। देश का युवा वर्ग अब खेल के प्रति जागरूक हो रहा है। वैसे लोगों के जीवन में सुख और दुःख हमेशा आते रहते हैं लेकिन अगर आप खेलेंगे ही नहीं तो दुखों से हमेशा घिरे रहेंगे।

एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया कि मैंने सरकार में कई मंत्रालय संभाले हैं लेकिन आगरा के लोगों में जितनी ऊर्जा दिखाई दे रही है, वैसी ऊर्जा मैंने कहीं भी नहीं देखी है। मैंने आगरा कि युवाओं के जोश को देख कर बेहद ख़ुशी महसूस कर रहा हूँ। मंत्री रिजिजू का कहना था की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने जो सांसद खेल स्पर्धा का शुभारम्भ देश में कराया है वह बहुत ही अच्छा कार्य है। देशवासी इस की बेहद सराहना करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Kiren Rijiju and SP Singh Baghel participated at the Agra Marathon

इससे लोग एक और जहाँ खेल के प्रति जागरूक होंगे वहीँ दूसरी तरफ अपने आप को फिट भी रख सकेंगे। युवा पीढ़ी के जोश को देखकर महसूस हो रहा है की सन 2028 में अमरीका में होने वाले ओलम्पिक में भारत टॉप – 10 में अवश्य ही रहेगा। आगरा की खेल स्पर्धा में युवा – बुजुर्ग समेत सभी नागरिकों के जज्बे को देखकर बेहद ख़ुशी महसूस हो रही है। रिजिजू स्वयं भी दिव्यांगों के साथ मैराथन में दौड़ते हुए दिखाई दिए।

सांसद खेल स्पर्धा के सयोजक और केंद्रीय कानून राजयमंत्री एस पी सिंह बघेल ने बताया कि इस खेल स्पर्द्धा का आयोजन अब प्रतिवर्ष किया जाता रहेगा। हमारी सरकार का प्रयत्न है कि युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति जज्बा बना रहे। बघेल ने बताया की मोदी सरकार की कोशिश है की 2028 में अमरीका में होने वाले ओलम्पिक में भारत टॉप – 10 की लिस्ट में आये।

हालांकि जब रिजिजू और बघेल दोनों से ही यह प्रश्न किया गया कि खेलों को प्रोत्साहन देने कि लिए आगरा में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम कब बनेगा, तो केवल इतना ही कहा की हमारी कोशिश है कि 2024 से पहले आगरा में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण हो जाए।