Agra Smart Cityप्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिन पूर्व आगरा के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेण्टर का लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर एक समारोह में लोकार्पण किया था।

आज हालत वह है कि इस कमांड सेण्टर से जुड़े दो-तिहाई कैमरे और उपकरण खराब पड़े हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 284 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किये जा रहे इंटीग्रेटेड कण्ट्रोल मैनेजमेंट सिस्टम (ICMS) के 673 कैमरों और उपकरणों में से केवल 220 ही काम कर रहे हैं। बाकी 453 उपकरण और कैमरे बंद पड़े हैं। सबसे खराब स्थिति फिक्स कैमरों की है। 60 में से 57 फिक्स कैमरे बंद पड़े हैं। यही वजह है कि हर रोड पर जाम की स्थिति हो रही है। विगत दिवस एम्बुलेंस और सांसद की गाडी भी लगभग 30 मिनट तक जाम में फांसी रही थी और एम्बुलेंस में लेते मरीज की मृत्यु भी हो गई थी जिसके कारण आईजी नवीन अरोड़ा को स्वयं सड़कों पर उतरना पड़ा। शहर भर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए कैमरों से यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों से लेकर अपराधियों तक को चिन्हित करने की योजना थी जो इन कैमरों के खराब होने के कारण विफल हो रही है।

SSP मुनिराज जी ने बताया कि फेस डिटेक्शन के लिए कई चौराहों पर कैमरे लगाए गए हैं जिनके सॉफ्टवेयर में अपराधियों का डाटा फीड करवाया जा रहा है। इन कैमरों से अभी अपराधियों को पकड़ा नहीं जा सकता जब तक कि इन कैमरों को ‘त्रिनेत्र ऍप’ से नहीं जोड़ दिया जाता। इस ऍप में लगभग 5 हजार से अधिक अपराधियों का डाटा मौजूद है जिससे अपराधियों की पहचान करने में आसानी रहेगी।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हो रही लापरवाही की जांच कर रहे आगरा मेयर नवीन जैन का का कहना था कि स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर का काम करने वाली कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) पर ट्रैफिक लाइट और कैमरे खराब होने पर स्मार्ट सिटी के CEO निखिल टी फंदे ने 7.61 करोड़ रुपये का जुर्माना किया है। BEL के CMD को पत्र लिखकर इस लापरवाही की जानकारी दी गई है और बंद कैमरों का संचालन तत्काल शुरू करने और व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े शब्दों में हिदायत दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार BEL पर तीन बार जुर्माना हो चुका है। पहली बार 28 लाख रुपये, दूसरी बार 1.68 करोड़ रुपये तथा तीसरी बार 5.65 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

S Qureshi