, ,

लखीमपुर खीरी और किसानों के प्रदर्शन को लेकर आगरा में भी अलर्ट

आगरा मंडल के समस्त जिलों (आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज) में जिला प्रशासन ने लखीमपुर खीरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए एवं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए अलर्ट कर दिया है। आज पूरे दिन आगरा मॉडल के समस्त जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं…

samajwadi party protest

आगरा मंडल के समस्त जिलों (आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज) में जिला प्रशासन ने लखीमपुर खीरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए एवं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए अलर्ट कर दिया है।

आज पूरे दिन आगरा मॉडल के समस्त जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे और उनके पुत्र को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से पूरे दिन हंगामा होता रहा तथा गृह राज्य मंत्री और सरकार के पुतले फूंके गए व ज्ञापन दिए गए। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनय सिंह ने तो यहाँ तक कहा कि किसानों के हत्यारों को फांसी पर चढ़ाया जाए।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

सपा के शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सपा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगरा कलेक्ट्रेट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ़्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसी तरह शहर कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ‘चिल्लू’ और शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में श्रीमती प्रियंका गाँधी वाड्रा की गिरफ्तारी के खिलाफ तथा उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते हुए आगरा कलेक्ट्रेट पहुँच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इसी तरह आगरा – इटावा हाईवे पर सपा के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया, जिसकी वजह से इस रोड पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। पुलिस ने कई घंटों के बाद लाठी फटकार कर जाम को खुलवाया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

samajwadi party protest

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर कड़ी नजर राखी जा रही है। इस तरह के प्रदर्शनों को दृष्टिगत रखते हुए मंडल के हर जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स को तैनात कर रखा है। भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर मृतकों के लिए किसानों की जो मांगें थीं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने मानते हुए मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है। उस से किसान यूनियन के नेता टिकैत भी संतुष्ट हो गए हैं। मुल्जिमों के खिलाफ FIR भी हो गई है, लेकिन फिर भी अवांछनीय लोग शहरों की शांति भंग करने में लगे हैं, जो अनुचित है। इसलिए प्रदर्शन करना और आम जनता को परेशां करना व्यर्थ है।

इसी सन्दर्भ में हिन्दुस्तानी बिरादरी के उपाध्यक्ष विशाल शर्मा का कहना था कि लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर कानून अपना काम कर रहा है। आगरा एक पर्यटन नगरी है, प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक ताजमहल एवं अन्य ऐतिहासिक इमारतों का दीदार करने पधारते हैं। अगर उन्हें इन प्रदर्शनकारियों की वजग से परेशानी होगी या कई – कई घंटे जाम में फंसे रहेंगे तो यहाँ की छवि पूरे देश / विदेश में धूमिल होगी।

शर्मा ने बताया कि एक अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू हो गया है और पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे पर थोड़ी रौनक आई है। अगर पुनः इनका व्यवसाय ठप हो जायेगा तो पुनः इनके चेहरों की ख़ुशी गायब हो जाएगी।

ADG आगरा जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि वर्तमान में पूरे जोन के जिलों में शांति है। फिर भी अवांछनीय तत्वों पर कड़ी निगाह राखी जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगाह है। पूरे जोन में अलर्ट है। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के जिलों के कप्तानों को निर्देश दे दिए गए हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि आगरा आने वाला पर पर्यटक आगरा की एक अच्छी छवि लेलकर ही वापस जाए।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →