, ,

4 दिन में 46 मौतें: मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज करेंगे फिरोजाबाद का दौरा

उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जिले में पिछले 4 दिनों में वायरल बुखार और डेंगू से अनेक बच्चों सहित 46 लोगों की मौत से उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बुखार से लगातार हो रही मौतों, विशेषकर बच्चों की मौतों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गंभीरता से लिया…

Yogi Adityanath Firozabad

Yogi Adityanath Firozabadउत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद जिले में पिछले 4 दिनों में वायरल बुखार और डेंगू से अनेक बच्चों सहित 46 लोगों की मौत से उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बुखार से लगातार हो रही मौतों, विशेषकर बच्चों की मौतों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गंभीरता से लिया है और वे आज खुद मरीजों का हाल जानने फीरोजाबाद आ रहे हैं।

रविवार शाम को मुख्यमंत्री ने सदर विधायक मनीष असीजा से हालात की फोन करके जानकारी ली और कहा कि बुखार से बच्चों की मौत चिंताजनक है।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) आज फीरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुखार के मरीजों को देखने जाएंगे, जिसके बाद वे वायरल बुखार से जिले के सर्वाधिक पीड़ित इलाकों का भ्रमण करेंगे। फीरोजाबाद आने से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं कि बुखार से पीड़ित बच्चों को विशेष देखभाल और बेहतर उपचार दिया जाए।

नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि उनके साथ फोन पर वार्ता के समय मुख्यमंत्री (Yogi Adityanath) ने सोमवार दोपहर फिरोजाबाद आने की बात कही थी। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के अनुसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मुखयमन्त्री के दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस बीच रविवार को भी फीरोजाबाद में 7 बच्चों की वायरल बुखार से मौत हो गई जिसके बाद आगरा मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने शहर का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग को बुखार पीड़ितों के इलाज में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →