उत्तर प्रदेश का ब्रज क्षेत्र ही नहीं, बल्कि अभी पूरा देश कोरोना से उबरने की जद्दोजहद में लगा हुआ है। सरकार पूरी तरह इस महामारी के खात्मे के प्रयास कर रही है, लेकिन इसी बीच ब्रज क्षेत्र के कई जिलों में तेज बुखार (Viral Fever) और डेंगू (Dengue) का प्रकोप बढ़ गया है जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन चिंतित दिखाई देने लगा है।
आज जब ब्रज क्षेत्र के फीरोजाबाद जिले में तेज बुखार (Viral Fever)और डेंगू से 12 लोगों की मौत की खबर तेजी से वाइरल हुई तो उस से न केवल जनता में, बल्कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में भी सनसनी फ़ैल गई। स्वास्थ्य विभाग केवल 8 मौतें होना ही स्वीकार रहा है।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंप्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रज मण्डल में वायरल बुखार (Viral Fever) और डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। शनिवार को जब फीरोजाबाद जिले में 12 लोगों की मौत की खबर आई तो पूरे ब्रज में चिंता की लहर दौड़ गई। सबसे गंभीर स्थिति फीरोजाबाद के गाँव कपावली और नगला अमान की सामने आई है जहाँ पिछले तीन दिनों में लगभग दो दर्जन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इन गांवों की जनता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण लोगों की मौतें हो रही हैं। अगर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सचेत होते तो बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
शनिवार को बुखार से दम तोड़ने वाले 12 लोगों में शिवानी (17), तनिष्का (8), शिवम (17), मिषठी (4), गौतम (12), वीरू (6), साधना (13), अंजली (10), कृष्णा (6), निखिल (8), हेमा (12), और तनु (4) शामिल थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग 8 लोगों की मौत स्वीकार कर रहा है, लेकिन आम जनता के अनुसार एक दर्जन से अधिक मौतें हुई हैं। इन लोगों के परिजनों ने सदर विधायक मनीष असीजा को अपनी पीड़ा भी सुनाई है। फीरोजाबाद सीएमओ डॉ० नीता कुलश्रेष्ठ का कहना है कि शनिवार (28 अप्रैल) को 8 मौतों की जानकारी मिली थी। यह मालूम किया जा रहा है कि इनकी मौत वायरल बुखार (Viral Fever) से हुई या डेंगू से हुई।
हिन्दुस्तानी बिरादरी के वाइस चेयरमैन विशाल शर्मा का यह कहना उचित लगा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रज के स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस केवल कोरोना वायरस पर ही टिका हुआ है जबकि विभाग को हर बीमारी पर निगाह रखनी चाहिए। जब तेज बुखार (Viral Fever) और डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़ती हुई दिखने लगी थी तो इस बीमारी पर भी फोकस करना चाहिए था। शर्मा का कहना था कि अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग चेत जाता तो बहुत से लोग मौत के मुंह में जाने से बच सकते थे। ब्रज क्षेत्र में आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज आदि जिले आते हैं। अब इन सभी जिलों पर स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट हो जाना चाहिए। शर्मा ने बताया कि हिन्दुस्तानी बिरादरी के स्वयंसेवकों को बुखार पीड़ित मरीजों की सहायता हेतु लगाया गया है।
