,

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के स्वागतमें उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के जन आशीर्वाद यात्रा में आगरा आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। लोधी समाज व भाजपा कार्यकर्ता सींगना रुनकता से लेकर कार्यक्रम समापन तक क़ाफ़िले सहित साथ रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा की आगवानी के लिए भाजपा कार्यकर्ता व लोधी समाज के लोग सुबह से ही सींगना रुनकता पर…

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के जन आशीर्वाद यात्रा में आगरा आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया। लोधी समाज व भाजपा कार्यकर्ता सींगना रुनकता से लेकर कार्यक्रम समापन तक क़ाफ़िले सहित साथ रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा की आगवानी के लिए भाजपा कार्यकर्ता व लोधी समाज के लोग सुबह से ही सींगना रुनकता पर एकत्रित होने लग गये। सींगना पर गाड़ियों का रेला हर तरफ़ नज़र आने लगा। केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के आते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि विपक्ष ने साज़िश के तहत पिछड़ा समाज के मंत्रियों का लोकसभा में परिचय भी नही होने दिया। जिसको लेकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम सभी मंत्रीयों को जनता का आशीर्वाद लेने जनता के बीच भेजा है। उन्होंने कहा कि 2022 में पुन: भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

ज़िला मंत्री डॉ सुनील राजपूत ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के मंत्री बनने के बाद जन आशीर्वाद यात्रा में प्रथम बार आगरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लोधी समाज के युवाओं में जोश का माहौल रहा। उनका क़ाफ़िला सैकड़ों गाड़ियों के साथ सींगना रुनकता से होते हुए सिकंदरा,गुरु का ताल,मदिया कटरा,लोहामंडी, माधव भवन, ब्रज क्षेत्र कार्यालय, वाल्मीकि वाटिका भगवान टाकीज, से रामबाग होते हुए महावीर ढाबा एतमादपुर पर समापन हुआ। यात्रा का कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा द्वारा सिकंदरा चौराहा पर चाँदी का मुकुट पहना कर भव्य स्वागत किया गया।

स्वागत कार्यक्रम में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक जितेंद्र वर्मा, ज़िलाअध्यक्ष भाजपा गिर्राज कुशवाह, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, मेयर नवीन जैन,ब्रज क्षेत्र महामंत्री बबलू लोधी, गुलाब सिंह लोधी, युवा ज़िलाअध्यक्ष अभिषेक राजपूत, पवन चौधरी, मनीष राजपूत, प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी, आकाश राजपूत, राकेश लोधी, प्रकाश प्रधान, तेजवीर सिंह, लाल सिंह लोधी,भूरी सिंह राजपूत, आदि उपस्थित रहे।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →