रविवार को ईद उल अज़हा (Eid Ul Azha) का चांद दिखाई दिया। आगामी 21 जुलाई को ईद उल अज़हा का त्योहार मनाया जायेगा।
रविवार की शाम को हिलाल कमेटी की बैठक में चांद दिखने की पुष्टि की गई। सोमवार को चांद की पहली तारीख है। 21 जुलाई को चांद की 10 तारीख होगी। जिस दिन ईद उल अज़हा का त्योहार मनाया जायेगा।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंहिंदुस्तानी विरादरी के अध्यक्ष एवं भारत सरकार द्वारा कबीर पुरुस्कार से सम्मानित डॉ सिराज क़ुरैशी ने बताया कि ईद उल अज़हा(Eid Ul Azha) का त्योहार 21, 22, और 23 जुलाई को मनाया जायेगा।
उन्होंने प्रशासन से मस्जिद के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था की मांग की। वही सिराज क़ुरैशी ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नही हुआ है। हमे पूरी सावधानी बरतनी है। सभी लोग मास्क लगाकर और सोशल डिस्टनसिंग को ध्यान में रखते हुए ईद उल अज़हा का त्योहार मनाए।
