, , ,

साइना नेहवाल ताजनगरी में, कल ताजमहल देखेंगी

ओलंपियन साइना नेहवाल इन दिनों आगरा दौरे पर आई हुई हैं। रविवार को आगरा पहुंचीं साइना ने हाेटल की टेरेस से ताजमहल के संग लिया फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सोमवार को वो वृंदावन गईं और वहां से लौटते वक्त अकबर का मकबरा देखा। मंगलवार सुबह वो ताजमहल जा सकती हैं।

ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित एक हाेटल से फिल्माए ताजमहल के दो वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे। इनमें एक वीडियो में ताजमहल सूर्यास्त के समय और दूसरे में रात के अंधेरे में दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह उन्होंने होटल की छत पर ताजमहल के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ”माेर्निंग व्यू आफ ताजमहल”। इस फोटो को क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों ने लाइक किया है। साइना सुबह ही वृंदावन के लिए रवाना हो गई थीं। वहां से वापस लौटते समय दोपहर ढाई बजे के करीब वो सिकंदरा स्थित अकबर का मकबरा पहुंचीं। यहां वो करीब 45 मिनट रहीं। साइना के साथ उनके पति ओलंपियन पारुपल्ली कश्यप और कुछ मित्र थे।

सिकंदरा की विजिटर बुक में साइना ने लिखा कि आज उन्हें यह समझने का मौका मिला है कि अकबर को अकबर महान क्यों कहा जाता है? शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद। लंच के बाद उन्हें सूर्यास्त के समय ताजमहल देखना था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अब उनका मंगलवार सुबह ताजमहल देखने का कार्यक्रम है। पिछले सप्ताह साइना ने दिल्ली में लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा समेत अन्य स्मारकों का भ्रमण करने के साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से मुलाकात की थी।