UP के डीजीपी एचसी अवस्थी ने ठुकराया एक्सटेंशन! 30 जून को हो रहे रिटायर

यूपी की नौकरशाही से जुड़ी सबसे खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी (Hitesh Chand Awasthi) ने सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) की पेशकश को ठुकरा दिया है. ग़ौरतलब है कि यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी इसी महीने 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. नए डीजीपी…

Hitesh Chand Awasthi

Hitesh Chand Awasthiयूपी की नौकरशाही से जुड़ी सबसे खबर आ रही है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी (Hitesh Chand Awasthi) ने सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) की पेशकश को ठुकरा दिया है. ग़ौरतलब है कि यूपी के डीजीपी एचसी अवस्थी इसी महीने 30 जून को रिटायर हो रहे हैं. नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया का पालन करते हुए यूपी सरकार ने उपयुक्त आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल यूपीएससी को भेजा था. बताया जाता कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए यूपीएससी ने अधिकारियों का वो पैनल यूपी सरकार को वापस भेजा दिया.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी भी अधिकारी को दो साल के लिए डीजीपी के पद नियुक्त किया जाना चाहिए. एचसी अवस्थी (Hitesh Chand Awasthi) के लिए डीजीपी के पद पर 2 साल जनवरी 2022 में पूरे हो रहे हैं. लिहाज़ा उनको जनवरी 2022 तक पद पर रहना चाहिए. डीजीपी को चुनने की प्रक्रिया के अनुसार डीजीपी के  रिटायरमेंट से तीन महीने पहले राज्य को अगले डीजीपी के लिए यूपीएससी को पैनल भेजना चाहिए. इस तर्क के साथ ही यूपीएससी ने यूपी सरकार को जनवरी से तीन महीने पहले पैनल भेजने को कहा.

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

यूपीएससी के इस जवाब के बाद राज्य सरकार ने डीजीपी एचसी अवस्थी को जनवरी तक सेवा विस्तार की पेशकश की लेकिन सूत्रों के अनुसार एचसी अवस्थी ने सरकार की इस पेशकश को न मानते हुए सेवा विस्तार लेने से मना कर दिया है. बताया जा रहा है कि एचसी अवस्थी ने सरकार को लिख कर दिया है कि वो 30 जून को ही रिटायरमेंट लेना चाहते हैं.

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →