,

आगरा में कर्फ्यू में पहले दिन दुकान खोलने के समय को लेकर असमंजस रहा

आगरा – आगरा में कर्फ्यू में पहले दिन दुकान खोलने के समय को लेकर असमंजस रहा, प्रोविजनल स्टोर से लेकर मिठाई और शराब की दकान का समय निर्धारित कर दिया है।
आगरा में 17 मई तक कर्फ्यू है, इस दौरान बाजार खोले जा रहे हैं, 11 मई को पहले दिन पुलिस ने व्यापारियों और कर्मचारियों को रोक लिया। इसे लेकर एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें दुकान खुलने का समय निर्धारित कर दिया गया है।

बाजार के साथ ही गली मोहल्ले और कॉलोनियों में परचून और प्रोविजनल स्टोर की दुकानें सुबह सात से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी।

• डेयरियां सुबह और शाम को खुलेंगी, शाम को पांच से सात बजे तक खोली जाएंगी
• दरेसी रावतपाडा, मोती गंज, गल्ला मंडी में दुकानें सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुलेंगी।
• माल लोडिंग अनलोडिंग के लिए सुबह सात से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है
• पैकेजिंग की दुकानें सुबह 10 से शाम छह बजे तक खुलेंगी
• ट्रांसपोर्ट कंपनी पूर्व निर्धारित समय से खुलेंगी

जारी किए जाएंगे पास

बाजारों में व्यापारियों और कर्मचारियों के आने जाने के लिए आगरा व्यापार मंडल के माध्यम से पास जारी किए जाएंगे।