, , , ,

तीन दिन से लापता बालक का शव मिला, बलि की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के नयापुरा मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। करन सिंह का आठ वर्षीय पुत्र रौनक, जो तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था, आज सुबह मृत अवस्था में मिला। तीन दिन तक रौनक का कोई सुराग नहीं मिलने…

आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के नयापुरा मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। करन सिंह का आठ वर्षीय पुत्र रौनक, जो तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था, आज सुबह मृत अवस्था में मिला।

तीन दिन तक रौनक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने पुलिस में अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार और पुलिस लगातार तलाश में जुटे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

गली में बोरे में मिला शव
आज सुबह मोहल्ले के लोगों ने करन सिंह के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक बोरा पड़ा देखा। बोरा खोलने पर उसमें रौनक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।

बलि की आशंका
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो बालक के माथे पर तिलक लगा पाया। तिलक आमतौर पर पूजा-पाठ के दौरान लगाया जाता है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह मामला बलि का हो सकता है।

पुलिस की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (पूर्वी), एसीपी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। शुरुआती जांच में करन सिंह के घर की छत पर खून के धब्बे मिले हैं, जो करब के पास थे। पुलिस को शक है कि हत्या वहीं की गई और बाद में शव को गली में फेंका गया।

इलाके में दहशत
इस घटना के बाद से नयापुरा मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रौनक की हत्या के पीछे क्या कारण है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। डीसीपी ने कहा कि जल्द ही घटना के पीछे के रहस्य को सुलझा लिया जाएगा।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →