
फुटवियर ट्रेड के महाकुम्भ कहे जाने वाले मीट एट आगरा (Meet At Agra) के पन्द्रहवें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस भव्य आयोजन में क्या खास होगा, कितने देशों की भागीदारी होगी ऐसे तमाम सवालों के जवाब में शनिवार को होटल हॉलिडे इन में आयोजित प्रेसवार्ता में सामने आये। आगरा फुटवियर मैन्युफेक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर आयोजित हो रहा तीन दिवसीय फेयर मीट एट आगरा (Meet At Agra) 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंएफमेक के संस्थापक अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि फुटवियर कंपोनेंट इंडस्ट्री सुदृढ़ होगी तभी अच्छा जूता बन सकता है। यह आयोजन (Meet At Agra) कंपोनेंट इंडस्ट्री के और मेन्युफक्चर्स के प्रोत्साहन में एक सेतु की तरह काम कर रहा है। एफमेक महासचिव राजीव वासन ने कहा कि फेयर में टेक्निकल सेशंस भी होंगे जिनमें विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे, जिनमें डिजाइन ट्रेंड्स, मैन्युफैक्चरिंग तकनीक, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी जैसे विषय शामिल हैं।
गेम चेंजर साबित होगा रहा है फेयर :- एफमेक सचिव ललित अरोड़ा ने बताया कि भारतीय फुटवियर सेगमेंट पहले से ही तेज गति से विस्तार कर रहा है। इस तरह के आयोजन इस उद्योग के विकास को अगले स्तर तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। साल-दर-साल हमने देखा है कि यह आयोजन (Meet At Agra) इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित हो रहा है। फेयर फुटवियर क्षेत्र के विभिन्न उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग और व्यापार के अवसरों का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच के रूप में काम कर रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेला फुटवियर क्षेत्र से संबंधित उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा। इसमें मशीनरी उपकरण, फुटवियर कम्पोनेंट्स, सिंथेटिक सामग्री आदि शामिल हैं।
सेव ट्री सेव एनवायरनमेंट का नारा होगा बुलंद :- एफमेक के प्रदीप वासन ने कहा कि यह फेयर सामाजिक सरोकार को भी समर्पित है। सेव ट्री सेव एनवायरनमेंट के नारे के साथ हम डिजिटलाइजेशन को प्रोत्साहित करने के लिए कागज के न्यूनतम इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिवसीय फेयर में भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं कपड़ा मंत्री पियूष गोयल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल एवं प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राजकुमार चाहर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस मौके पर रैम्बल ग्रुप के हरमीत सिंह, आस्मा के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली, एफमेक के श्याम बंसल, चंद्र शेखर जीपीआई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
