
हाईवे पर रविवार रात को रामबाग से फीरोजाबाद की ओर जा रही कार में आग लग गई। चालक ने कार को रोक दिया। उसमें सवार 4 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद वाहन रुक गए। घटना की जानकारी पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।
घटना रात तकरीबन 10 बजे की है। टूंडला से एक परिवार शाहगंज में निकाह में शामिल होने आया था। रात 4 लोग कार से घर जा रहे थे। पुल के रामबाग पुल से उतरते ही शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। यह देखकर चालक ने कार को रोक दिया। इसके बाद सभी कूद गए।
आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!
📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करेंथाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि कार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। समय रहते आग बुझा ली गई। मगर, कुछ हिस्सा जल गया। सभी लोग सुरक्षित हैं।
