,

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर खिड़की से मिलेगी मुख्य गुंबद की टिकट

ताजमहल की मुख्य गुंबद तक जाने का टिकट अब पश्चिमी गेट पर पर्यटकों को खिड़की से मिलेगा। शनिवार से नई व्यवस्था लागू हो गई। मुख्य गुंबद का टिकट 200 रुपये है। 50 रुपये स्मारक में प्रवेश शुल्क है। 250 रुपये की टिकट अब पर्यटक बाहर विंडो से खरीद सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त…

Taj Mahal Western Gate ticket counters

Taj Mahal Western Gate ticket countersताजमहल की मुख्य गुंबद तक जाने का टिकट अब पश्चिमी गेट पर पर्यटकों को खिड़की से मिलेगा। शनिवार से नई व्यवस्था लागू हो गई। मुख्य गुंबद का टिकट 200 रुपये है। 50 रुपये स्मारक में प्रवेश शुल्क है। 250 रुपये की टिकट अब पर्यटक बाहर विंडो से खरीद सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों को टिकट खिड़की की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे।

ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेजी ने बताया कि पश्चिमी गेट पर पहले 3 विंडो थीं। अब 4 विंडो हो गई हैं। एक विंडो पर 250 रुपये का टिकट मिलेगा। 2 विंडो भारतीय पर्यटकों और एक विदेशी पर्यटकों के लिए होगी। उधर पूर्वी गेट पर फिलहाल 2 विंडो संचालित हैं। यहाँ भी एक 250 रुपए टिकट वाली विंडो खाली जाएगी।

SPONSORED / विज्ञापन
AGRA BUSINESS SPOTLIGHT

आगरा के लाखों पाठकों तक अपना व्यापार पहुँचाएं — कम बजट में बड़ा असर!

📲 WhatsApp पर विज्ञापन बुक करें

एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटन सीजन से पहले ऑपरेशन डिलाइट शुरू किया है। इसमें पर्यटकों को जागरूक किया जा रहा है। उनकी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। असामाजिक तत्व व लपकों पर कार्रवाई की जा रही है।

RECOMMENDED / प्रायोजित
ADVERTISEMENT
📢 Agra 24: यहाँ अपना विज्ञापन दिखाएं Book Now →