
शाहगंज क्षेत्र में एक स्कूली वैन चालक को आगरा पुलिस ने कक्षा 9 की छात्रा के साथ यौन-दुर्व्यवहार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। तीन बार शादी कर चुका वैन चालक इमामुद्दीन 6 बच्चों का बाप है लेकिन पीड़ित बच्ची के साथ उसका व्यवहार एक यौन – अपराधी जैसा था।
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी इमामुद्दीन तकरीबन 4 साल से छात्रा को घर से लेकर स्कूल जाता था। कई साल से परिचित होने की वजह से परिवार वाले भी ज्यादा विश्वास करते थे। वह छात्रा को सबसे पहले घर से लेता था और स्कूल की छुट्टी के बाद आखिर में घर लेकर आता था। दिसंबर 2022 में छात्रा की मां की मौत हो गई थी। इस कारण वो गुमसुम रहने लगी थी। वैन चालक ने इसका फायदा उठाया। उसे दिलासा देने के बहाने से उसके शरीर को छूने लगा। पहले छात्रा समझ नहीं सकी। वह रोजाना यह हरकत करने लगा। छात्रा डर की वजह से चुप बैठी थी। कई बार विरोध भी किया, लेकिन उसने चुप करा दिया। इस कारण छात्रा का व्यवहार भी बदल गया था। वह गुमसुम रहने लगी थी।
शनिवार को चालक ने फिर उसे वैन में दबोचने की कोशिश की थी। इसके बाद छात्रा दहशत में आ गई थी। उसने परिजन को जानकारी दी। परिजन ने वैन चालक को बहाने से बुलाकर दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। छात्रा के पिता ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा परिजन के साथ थाने आई थी। वह कांप रही थी। ठीक से बोल नहीं पा रही थी। उसे डर लग रहा था। परिजन तहरीर नहीं देना चाहते थे। इस पर पुलिस ने मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया। प्रभारी निरीक्षक ने पहले चॉकलेट मँगवाई फिर हॉट कॉफी पिलाई। उससे कहा कि घबराओ नहीं, हिम्मत रखो। पुलिस कार्रवाई करेगी। आरोपी को जेल भेजेंगे। इस पर छात्रा की हिम्मत बढ़ी। वह बोली, चालक जेल जाना चाहिए। इस पर पिता भी आगे आए। पुलिस को तहरीर दे दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी इमामुद्दीन तीन शादी कर चुका है। छह बच्चों का बाप है। पुलिस उसे पकड़ा तो कांपने लगा। उधर, एक संगठन के पदाधिकारी भी पहुँच गए। कार्रवाई की मांग की। आरोपी के परिजन को जब पता चला तो वो भी सन्न रह गए। इमामुद्दीन अपनी वैन में भी 10 से 15 बच्चे ले जाता था, इसमें छात्राएं भी थी। अब दूसरे बच्चों के परिजन भी परेशान हैं।


