, , ,

आगरा के निबोहरा में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद एक आरोपी ने की आत्महत्या

minor girl raped in agra

minor girl raped in agraआगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत एक नाबालिग लड़की को तीन स्थानीय युवकों ने एक ऑटो-रिक्शा में डालकर अगवा कर लिया और गाँव के बाहर ले जाकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस में मामला पहुँचने पर एक आरोपी युवक ने घबरा कर फाँसी लगा ली जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडे ने बताया है कि आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाली एक १५ वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने पिता के हाथठेले को लेकर घर लौट रही थी। उसका पिता शमशाबाद क्षेत्र के गाँवों में ठेले में रखकर सामान बेचता है।

लड़की घर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में उसको नज़दीक के ही गांव मुक्तिपुरा शमशाबाद के 3 युवकों ने ऑटोरिक्शा में बिठा लिया और गाँव के बाहर ले गये। गाँव से कुछ दूर जाकर एक नाले के किनारे तीनों युवकों ने बारी-बारी लड़की के साथ गैंगरेप किया और फिर एक मंदिर के पास उसको फेंक कर भाग गये।

जब लड़की के परिजनों ने उसकी तलाश की, तो वह उस मंदिर में बदहवास स्थिति में मिली, जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौक़े पर पहुँच गई और तफ़तीश शुरू कर दी। पुलिस गाँव में आने की खबर मिलते ही एक आरोपी युवक जगदीश ने पुलिस के डर से अपने घर के नज़दीक स्थित पेड़ से फाँसी लगा ली।

बाक़ी दो आरोपी रुपेश और करुआ अभी फ़रार बताये जा रहे हैं। पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दविश शुरू कर दी है। इसी संदर्भ में एसीपी पांडे ने बताया कि घटना होने पर किशोरी को मेडिकल जाँच के लिए आगरा भेजा गया है। वहीं एक आरोपी के फांसी लगाई जाने की जानकारी मिली है, उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा रही है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।