
भारत में आज से आईफ़ोन 15, 15 प्लस, 15 प्रो और 15 प्रो मैक्स की डिलीवरी शुरू कर दी गई है। लोगों में आईफ़ोन का क्रेज़ ऐसे देखा जा सकता है कि आईफ़ोन 15 मार्केट में मिलना मुश्किल हो गया है। आगरा के आई प्राइम पर 80-90 आईफ़ोन की डिलीवरी कर दी गई है। आईफ़ोन 15 और 15 प्रो मैक्स की सबसे ज़्यादा माँग है। आईफ़ोन में इस बार कुछ नये फीचर के साथ अलग जगह बनाई है। इस बार आईफ़ोन में कुछ नये कलर भी आये हैं।
आपको बता दें कि आईफ़ोन 15 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मार्केट में आया है। इस बार आईफ़ोन 15 प्रो और 15 प्रो मैक्स में टाइटैनियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। आईफ़ोन 15 प्रो और प्रो मैक्स की ख़ासियत उसका कैमरा है जिससे यूज़र्स 3डी वीडियो भी रिकॉर्ड कर पायेंगे।
आगरा में आईफ़ोन स्टोर के डायरेक्टर रवि खंडेलवाल ने बताया कि आईफ़ोन 15 प्रो व प्रो मैक्स के प्रति कुछ ज़्यादा आकर्षण है। अनुमान के मुताबिक़ हम लोग डिलीवरी करने में असमर्थ रहे पर आने वाले समय में जल्द ही लोगों को डिलीवरी दे दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि आने वाला समय त्यौहारों का है इसलिए हमें पूरी तैयारी के साथ उतरना है। समय-समय पर अलग-अलग कंपनी के ब्रांड की लांचिंग होती रहती है पर आईफ़ोन 15 का अपना ही क्रेज़ है। एक बार जो आईफ़ोन इस्तेमाल कर लेता है वह बमुश्किल ही किसी दूसरे फ़ोन को उसे करना पसंद करता है। रवि खंडेलवाल ने बताया कि अनुमान से ज़्यादा आईफ़ोन 15 की बुकिंग मिल रही है।

